एक्सप्लोरर

WPL 2023: डिएंट्रा डॉटिन ने गुजरात जायंट्स से बाहर किए जाने पर तोड़ी चुप्पी, टीम मैनेजमेंट पर लगाए कई आरोप

Deandra Dottin: विमेंस प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी गुजरात जायंट्स ने डिएंड्रा डॉटिन को ऐन वक्त पर टीम से बाहर कर दिया था. वहीं इस मामले पर अब डिएंड्रा ने बयान दिया है.

Deandra Dottin On Her WPL 2023 Exclusion: विमेंस प्रीमियर लीग में गुजरात जायंट्स की टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं. गुजरात ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत हार के साथ की. फ्रेंचाइजी ने अपने स्क्वॉड में अंतिम समय पर बदलाव किया, जो बाद में विवाद बन गया. दरअसल गुजरात जायंटस ने नीलामी के दौरान वेस्टइंडीज की डिएंड्रा डॉटिन को अपनी टीम में शामिल किया था. लेकिन ऐन वक्त पर उन्हें टीम से बाहर कर दिया. बाद में फ्रेंचाइजी ने डॉटिन के रिप्लेसमेंट के तौर पर किम गार्थ को टीम में जगह दी. डिएंड्रा डॉटिन ने विमेंस प्रीमियर लीग से बाहर किए जाने पर चुप्पी तोड़ी है. इस दौरान उन्होंने गुजरात जायंट्स टीम मैनेजमेंट पर निशाना साधा. 

फ्रेंचाइजी ने दिया यह बयान

गुजरात जायंट्स ने अपने एक बयान में कहा था, डिएंड्रा वर्ल्ड क्लास क्रिकेटर हैं, वह टीम की शानदार खिलाड़ी हैं. लेकिन मुझे डिएंड्रा डॉटिन की मेडिकल क्लियरेंज निर्धारित समय तक नहीं मिली है. विमेंस प्रीमियर लीग में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के लिए रिपोर्ट देना अनिवार्य है. हम उम्मीद करते हैं कि वह जल्द मैदान पर वापसी करेंगी. 

डिएंड्रा ने दिया जवाब

डिएंड्रा डॉटिन ने बयान जारी कर कहा, मैं भारत में होने वाली महिला प्रीमियर लीग से हाल ही में बाहर किए जाने को लेकर चल रही अटकलों के बारे में सक्षिप्त बयान जारी करना चाहती हूं. मैं इस बात से बहुत निराश हूं कि टूर्नामेंट से मेरे बाहर होने के कारण को केवल तर्क के रूप में बताया जा सकता है. मुझे विमेंस प्रीमियर लीग की नीलामी में गुजरात जायंट्स द्वारा खरीदा गया, जो अडानी समूह के स्वामित्व वाली एक फ्रेंचाइजी है. टूर्नामेंट की शुरुआत में फ्रेंचाइजी ने दावा किया कि मुझे टीम से बाहर रखा गया था क्योंकि मैं रिकवरी कर रही थी. 

उन्होंने आगे कहा मैं यह स्पष्ट करना चाहती हूं कि मुझे मामूली पेट दर्द और सूजन थी. जिसके लिए मैंने दिसंबर 2022 में इलाज कराया. इसके बाद दिसंबर और जनवरी 2023 में विशेषज्ञों ने 2 और रेफरल दिए. जांच के बाद विशेषज्ञों द्वारा मुझे 13 फरवरी तक आराम करने के लिए कहा गया. 14 फरवरी से फिटनेस और ट्रेनिंग शुरू करने की मंजूरी दे दी गई. 

फ्रेंचाइजी ने गलत अर्थ निकाला

डॉटिन ने कहा कि गुजरात जायंट्स ने उनकी बातों का गलत अर्थ निकाला. उनके मुताबकि, मैं गुजरात जायंट्स के फिजियोथेरेपिस्ट के साथ संपर्क में इस बारे में क्लियर थी. हालांकि, इसे गलत समझा गया और बाद में टीम प्रबंधन के सदस्यों को मेरे पेट दर्द के बारे बताया गया. जो मैंने संकेत नहीं दिया था. उन्होंने आगे कहा, 20 फरवरी तक मेरे इलाज करने वाले सर्जन डॉ इयान लुईस द्वारा मेडिकल क्लीयरेंस की एक प्रति जायंट्स को सौंपी गई थी.

यह भी पढ़ें:

IND vs AUS: दूसरे वनडे में भी विराट कोहली रहे फ्लॉप, सुनील गावस्कर ने साधा निशाना, बोले- 'यह कंसंट्रेशन की कमी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-इंग्लैंड पांचवें टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, बटलर-ब्रूक ने रचा इतिहास; 1605 दिन की बादशाहत खत्म
भारत-इंग्लैंड पांचवें टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, बटलर-ब्रूक ने रचा इतिहास; 1605 दिन की बादशाहत खत्म
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
Shreyas Iyer Statement: इग्लैंड से टी20 सीरीज हारने के बाद क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर? जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
इग्लैंड से टी20 सीरीज हारने के बाद क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर? जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
IND vs ENG 5th T20 Highlights: इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, भारत की बादशाहत खत्म; अब इंग्लिश टीम बनी नंबर-1
इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, भारत की बादशाहत खत्म; अब इंग्लिश टीम बनी नंबर-1

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
'लॉकअप 2' में सुनिता आहूजा ने दी गालियां, गोविंदा बोले- कोई दिक्कत नहीं, झेला है
'लॉकअप 2' में सुनिता आहूजा ने दी गालियां, गोविंदा बोले- कोई दिक्कत नहीं, झेला है
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
Embed widget