एक्सप्लोरर

टीम इंडिया के स्टार सुरेश रैना ने कार एक्सिडेंट में निधन की खबरों को बताया झूठ

टीम इंडिया के बल्लेबाज़ सुरेश रैना ने खुद को लेकर उड़ रही झूठी एक्सिडेंट की अफवाहों पर विराम लगा दिया है.

पिछले लंबे वक्त से टीम इंडिया से बाहर चल रहे बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज़ सुरेश रैना इन दिनों परेशान हैं. लेकिन उनकी परेशानी की वजह उनका आउट ऑफ फॉर्म होना नहीं बल्कि उन्हें लेकर उड़ रही झूठी अफवाहें हैं. दरअसल, यूट्यूब पर कुछ लोगों ने विडियो शेयर करते हुए रोड ऐक्सिडेंट में उनकी निधन की बात कही थी. जिसके बाद अब खुद रैना ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है.

सुरेश रैना ने अपने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए कहा है कि 'पिछले कुछ दिनों से मेरी कार एक्सिडेंट होने की झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं. जिसकी वजह से मेरा परिवार और दोस्त खासे परेशान हो गए हैं. इस तरह की झूठी अफवाहों से बचे. भगवान के आर्शीवाद से मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं. जिन यूट्यूब चैनलों ने ऐसी खबरें फैलाई हैं उनके खिलाफ शिकायत कर दी गई है जिनपर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी.' 

रैना लगभग आठ महीने से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. इंग्लैंड दौरे पर उन्हें आखिरी बार भारतीय नीली जर्सी में खेलने का मौका मिला था. हाल में रैना रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश टीम के लिए खेलते नज़र आए थे. जिसमें उन्होंने आखिरी के दोनों मैचों में दो अर्धशतक भी जमाए.

लेकिन फिर भी अभी रैना की टीम इंडिया की वापसी की संभावनाएं ना के बराबर ही नज़र आती हैं. ना ही उनकी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज़ में वापसी होती नज़र आ रही है और ना ही उनकी विश्वकप में वापसी की संभावनाएं अभी दिख रही हैं.

रैना 2011 में विश्वकप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे. उन्होंने भारत के लिए साल 2005 में अपना डेब्यू किया था. जिसके बाद से उन्होंने वनडे में 5615 रन बनाए हैं. वहीं टी20 के इस बड़े स्टार खिलाड़ी ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर यहां 1600 से अधिक रन बनाए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget