एक्सप्लोरर

CPL 2025: 6,6,6,6,6,6... नहीं थम रहा 38 साल के पोलार्ड का तूफान, फिर जड़ा विस्फोटक अर्धशतक

CPL 2025: कीरोन पोलार्ड ने अमेजन वॉरियर्स के खिलाफ एक तूफानी अर्धशतक जड़ा. ये सीपीएल 2025 में पोलार्ड की तीसरी हाफ सेंचुरी है. हालांकि ट्रिनबागो नाइट राइडर्स इस मैच को हार गई.

कीरोन पोलार्ड ने कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 के 23वें मुकाबले में 54 रनों की विस्फोटक पारी खेली. ये उनका सीपीएल 2025 में तीसरा अर्धशतक है. अमेजन वॉरियर्स के खिलाफ खेली इस पारी में उन्होंने 5 छक्के और इतने ही चौके जड़े. पोलार्ड की इस तूफानी पारी के सहारे ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 167 रन बनाए. मैच काफी रोमांचक रहा, जिसे आखिरी ओवर में अमेजन वॉरियर्स ने जीत लिया.

लक्ष्य का पीछा करते हुए अमेजन वॉरियर्स की शुरुआत बेहद ख़राब रही. पहले ही ओवर में मोईन अली (4) को अकील होसिन ने आउट किया. इसके बाद तीसरे ओवर में दूसरे ओपनर कीमो पॉल (6) भी सस्ते में पवेलियन लौट गए थे. इसके बाद शाई होप (53) और हेटमायर (49) के बीच शानदार साझेदारी ने अमेजन के लिए मैच बना दिया और टीम 1 गेंद शेष रहते जीत गई.

रोमांचक हो गया था मुकाबला

सुनील नरेन ने शाई होप और हेटमायर को आउट कर ट्रिनबागो को मैच में वापसी कराई. इसके बाद हस्सन खान (3), रोमारियो शेफर्ड (9) भी बड़ा स्कोर नहीं बना पाए, लेकिन ड्वेन प्रिटोरियस ने छोटी लेकिन मैच जिताऊ पारी खेली. उन्होंने 14 गेंदों में 3 छक्कों की मदद से 26 रन बनाए.

CPL 2025 में कीरोन पोलार्ड का तीसरा अर्धशतक

38 वर्षीय कीरोन पोलार्ड इस सीजन शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. ये उनका इस सीजन का तीसरा अर्धशतक है. इससे पहले उनके दोनों अर्धशतक सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ आए. वह अभी तक सीपीएल 2025 की 9 पारियों में 185 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 291 रन बना चुके हैं. पोलार्ड ने अभी तक इस सीजन में 25 छक्के और 20 चौके जड़े हैं.

अंक तालिका में दूसरे स्थान पर ट्रिनबागो नाइट राइडर्स

ये ट्रिनबागो की इस सीजन तीसरी हार थी. टीम 9 में से 6 मैच जीतकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है. ये गुयाना अमेजन वॉरियर्स की चौथी जीत है. टीम ने 6 मैच खेले हैं और 2 हारे हैं, गुयाना टीम अंक तालिका में चौथे नंबर पर है.

अंक तालिका में अभी पहले स्थान पर सेंट लूसिया किंग्स है, जिसने 8 में से 5 मैच जीते हैं और सिर्फ 1 हारा है. आज सीपीएल में बारबाडोस रॉयल्स और सेंट लूसिया किंग्स के बीच मैच है, जो भारतीय समयनुसार रात को 8:30 बजे से शुरू होगा.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
IND vs SL 2nd Test Live Score: भारत का पहला विकेट गिरा, केएल राहुल 18 रन बनाकर आउट; यशस्वी-पड़िक्कल क्रीज पर
Live: भारत का पहला विकेट गिरा, केएल राहुल 18 रन बनाकर आउट; यशस्वी-पड़िक्कल क्रीज पर
कौन हैं सारांश जैन, 33 साल की उम्र में कैसे मिली टीम इंडिया में जगह; जानिए
कौन हैं सारांश जैन, 33 साल की उम्र में कैसे मिली टीम इंडिया में जगह; जानिए
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट लेकर शोरफुल इस्लाम ने रचा इतिहास
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट लेकर शोरफुल इस्लाम ने रचा इतिहास

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
Embed widget