एक्सप्लोरर

ऋषभ पंत ने कर दिया था WhatsApp तक डिलीट, जानिए कैसे कमबैक से अब बंद किया सभी का मुंह

इंंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट में दोनों पारियों में शतक और एजबेस्टन में फिफ्टी,ऋषभ पंत का प्रदर्शन हर किसी को हैरान कर रहा है. इस जबरदस्त वापसी के पीछे एक दर्दनाक कहानी छिपी है.

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंग्लैंड दौरे पर खुद को एक बार फिर साबित कर दिया है. लीड्स टेस्ट की दोनों पारियों में शतक और एजबेस्टन में तूफानी फिफ्टी लगाकर उन्होंने अपने फॉर्म की वापसी का संकेत दे दिया है. उनका ये बदला हुआ रूप फैंस और एक्सपर्ट्स को चौंका रहा है, लेकिन इस दमदार वापसी के पीछे एक दर्दनाक कहानी छिपी है.

आईपीएल 2025 में बेहद खराब प्रदर्शन और इंटरनेशनल टीम में लगातार नजरअंदाज किए जाने के बाद पंत मानसिक रूप से काफी टूट गए थे. उन्होंने लोगों से बात करना बंद कर दिया, यहां तक कि अपने फोन से WhatsApp तक डिलीट कर दिया था.

चैंपियंस ट्रॉफी से सफर हुआ था शुरू

ऋषभ पंत की आलोचना की शुरुआत हुई चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से, जहां वह पूरी सीरीज के दौरान टीम इंडिया के साथ टीम का हिस्सा रहे थे, लेकिन इस, दौरान उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था. इससे वो इतने निराश हुए कि उन्होंने खुद को सब से दूर करना शुरू कर दिया था.

इसके बाद उन्होंने खुद को पूरी तरह बदलने की ठानी. उन्होंने अपनी फिटनेस पर फोकस किया, एक नया ट्रेनिंग रूटीन अपनाया और सिर्फ एक लक्ष्य रखा टीम में वापसी करना, वो भी धमाके के साथ.

WhatsApp डिलीट, फिर मैदान में बवाल

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद आईपीएल में भी खराब फॉर्म से गहरी निराशा के बाद पंत ने सोशल सर्कल से दूरी बना ली थी. उन्होंने अपना WhatsApp डिलीट कर दिया, किसी से बात नहीं की और खुद को सिर्फ नेट्स और फिटनेस में झोंक दिया.

उन्होंने अपने कोच देवेंद्र शर्मा की मदद से बैटिंग पर खास मेहनत की. प्रैक्टिस के दौरान वह गेंद से सिर्फ डिफेंस ही नहीं,बल्कि बड़े-बड़े छक्कों की तैयारी भी कर रहे थे और इसका असर इंग्लैंड दौरे में साफ दिखा था.जहां उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों को धमाकेदार छक्के लगाए.

इंग्लैंड में पंत का धमाका

लीड्स टेस्ट की पहली पारी- 134 रन

दूसरी पारी- 118 रन

एजबेस्टन टेस्ट की दूसरी पारी- 65 रन 

ऋषभ पंत SENA देशों (South Africa, England, New Zealand, Australia) में एक ही टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले एशिया के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं. उनके अपनी शानदार बल्लेबाजी से न सिर्फ भारत को मजबूत स्थिति में पहुँचाया, बल्कि यह दिखा दिया कि पंत हर आलोचना का जवाब अपने बल्ले से दे सकते है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितने भारतीय क्रिकेटरों को मिली है 'सर' की उपाधि? कौन देता है यह सम्मान? जानें इसके बारे में सबकुछ
कितने भारतीय क्रिकेटरों को मिली है 'सर' की उपाधि? कौन देता है यह सम्मान? जानें इसके बारे में सबकुछ
6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन; चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए
6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक और सॉल्ट चमके
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक-सॉल्ट चमके
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget