एक्सप्लोरर

आईपीएल के बचाव में उतरे जय शाह, घरेलू क्रिकेट के साथ तुलना इसलिए है गलत

बीसीसीआई पर पिछले दो साल से घरेलू क्रिकेट को अनदेखा करने के आरोप लग रहे हैं. जय शाह ने पूरे मामले पर सफाई देते हुए आईपीएल का बचाव किया है.

कोरोना वायरस महामारी के दौर में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड पर घरेलू क्रिकेट की बजाए आईपीएल पर तरजीह देने के आरोप लग रहे हैं. बीसीसीआई सचिव जय शाह हालांकि आईपीएल के बचाव में उतर आए हैं. जय शाह का कहना है कि आईपीएल और घरेलू मुकाबलों में बहुत बड़ा अंतर है और इनकी तुलना नहीं की जा सकती.

जय शाह ने आईपीएल और घरेलू क्रिकेट को लेकर छिड़ी बहस को गैरजरूरी बताया है. जय शाह का कहना है कि ''आईपीएल में सिर्फ 60 मैच खेले जाते हैं, जबकि घरेलू क्रिकेट में 2000 मैचों का आयोजन होता है. दोनों को लेकर छिड़ी बहस का कोई मतलब नहीं है.''

घरेलू क्रिकेट में बायो बबल बनाने को लेकर आई रही परेशानी की वजह से पिछले साल मार्च के बाद से रणजी ट्रॉफी का आयोजन नहीं हो पाया है. अधिकतर लोगों का कहना है कि बीसीसीआई का ध्यान सिर्फ कमाई करने वाले टूर्नामेंट आईपीएल पर ही है.

जय शाह ने किया इस फैसले का बचाव

इन आरोपों पर जय शाह ने कहा, ''हमने 2020 में भी महामारी के बीच में, सभी सावधानियों के साथ सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट, विजय हजारे टूर्नामेंट और सीनियर महिला एक दिवसीय टूर्नामेंट का आयोजन किया.''

घरेलू क्रिकेट सीजन का आगाज अक्टूबर में होने जा रहा है. बीसीसीआई हालांकि अंडर 16 और अंडर 19 टूर्नामेंट का आयोजन नहीं करवा रहा है. जय शाह ने इस फैसले का बचाव करते हुए कहा, ''आपको पूरे घरेलू सत्र में यात्रा  और इसमें लगने वाले समय को भी ध्यान में रखना होगा. ऐसी परिस्थितियों में वे अपनी जान जोखिम में डाल रहे होंगे, जो कभी नहीं होना चाहिए. ऐसे माहौल में आयु वर्ग के टूर्नामेंट का आयोजन करना और युवा क्रिकेटरों के करियर को खतरे में डालना सही नहीं है.''

जय शाह फिलहाल टी20 वर्ल्ड कप और आईपीएल 14 के दूसरे हिस्से की तैयारियों का जायजा लेने के लिए यूएई के दौरे पर हैं. सितंबर के तीसरे हफ्ते में आईपीएल 14 का दूसरा हिस्सा शुरू होने जा रहा है.

IND Vs ENG: पहले टेस्ट में केएल राहुल का खेलना तय, पुजारा या रहाणे को गंवानी पड़ सकती है जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: प्लेइंग इलेवन से बाहर किए जाने पर टूट गए थे वैभव सूर्यवंशी, इमोशनल कर देगा उनके रोने का वीडियो
प्लेइंग इलेवन से बाहर किए जाने पर टूट गए थे वैभव सूर्यवंशी, इमोशनल कर देगा उनके रोने का वीडियो
संजय मांजरेकर ने बताया भारत की 'शर्मनाक' हार का असली कारण, चयनकर्ताओं को दी नसीहत
संजय मांजरेकर ने बताया भारत की 'शर्मनाक' हार का असली कारण, चयनकर्ताओं को दी नसीहत
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
हार के बाद टीम इंडिया में 2 बदलाव, BCCI ने हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती के रिप्लेसमेंट का किया एलान
हार के बाद टीम इंडिया में 2 बदलाव, BCCI ने हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती के रिप्लेसमेंट का किया एलान

वीडियोज

Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई डरावनी आपबीती
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स की डरावनी आपबीती
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget