एक्सप्लोरर

सीपीएल के एक मैच में जाने को लेकर बीसीसीआई ने दिनेश कार्तिक को दिया कारण बताओ नोटिस

बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है और कहा है कि कार्तिक को ऐसा करने से पहले इजाजत लेनी चाहिए थी. बता दें कि कार्तिक अभी भी बोर्ड के केंद्रीय अनुबंध प्राप्त खिलाड़ियों की सूची में हैं.

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक को बीसीसीआई ने कारण बताओ नोटिस दिया है. बीसीसीआई ने कार्तिक को यह नोटिस कैरिबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) की टीम त्रिनबागो नाइट राइडर्स के ड्रेसिंग रूम में जाने के कारण दिया है. कार्तिक टीम के कोच ब्रैंडन मैक्कलम के साथ ड्रेसिंग रूम में थे. मैक्कलम को हाल ही में कोलकाता का भी कोच नियुक्त किया गया है. बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है और कहा है कि कार्तिक को ऐसा करने से पहले इजाजत लेनी चाहिए थी क्योंकि वह अभी भी बोर्ड के केंद्रीय अनुबंध प्राप्त खिलाड़ियों की सूची में हैं. कार्तिक को सात दिनों के अंदर इस नोटिस का जवाब देना है. अधिकारी ने कहा, "चूंकि वह भारतीय टीम के खिलाड़ी हैं ऐसे में कुछ प्रोटोकॉल होते हैं जिनका पालन करना होता है. वह केंद्रीय अनुबंध में शामिल हैं और ऐसे में वह बीसीसीआई की इजाजत के बिना सीपीएल के ड्रेसिंग रूम में नहीं जा सकते. उन्हें सात दिनों के अंदर नोटिस का जवाब देना होगा." त्रिनबागो और कोलकाता दोनों की फ्रेंचाइजियों का मालिकाना हक भारतीय अभिनेता शाहरुख खान के पास है. लेकिन बीसीसीआई अपने रुख पर साफ है कि भारतीय खिलाड़ियों का विदेश की टी-20 लीगों से कोई लेना-देना नहीं है. यह बात हालांकि साफ नहीं है कि कार्तिक का ड्रेसिंग रूम में जाना आम तौर पर किया गया व्यवहार था या आईपीएल के अगले सीजन को लेकर रणनीति बनाने को लेकर वह वहां गए थे. कार्तिक का भविष्य अब इस बात पर निर्भर करता है कि प्रशासकों की समिति (सीओए) इस मसले को किस तरह से देखती है. अधिकारी ने कहा, "देखना होगा कि सीओए उनके जवाब को किस तरह से लेती है."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget