एक्सप्लोरर

Bangladesh First Win in ODI: बांग्लादेश ने पहला वनडे मैच जीतने के लिए किया था 12 साल इंतजार, लगातार हारे थे इतने मुकाबले

Bangladesh Cricket Team: बांग्लादेश ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच 31 मार्च 1986 को पाकिस्तान के खिलाफ खेला था.

Bangladesh First Win in ODI Cricket: बांग्लादेश क्रिकेट टीम का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू 31 मार्च 1986 को हुआ था. एशिया कप में उसका सामना पाकिस्तान टीम से था. इस मुकाबले में बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 94 रन पर ऑलआउट हो गई थी, जवाब में पाकिस्तान ने 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया था. इस मैच में बांग्लादेश के लिए यही बहुत बड़ी बात थी कि उसने पाकिस्तान जैसी मजबूत टीम के 3 विकेट गिरा दिए. इस मैच के बाद क्रिकेट जगत को इस नई टीम से काफी उम्मीद थी, लेकिन एक लंबे अरसे तक बांग्ला टीम इस उम्मीद पर खरी नहीं उतर सकी.

12 साल में लगातार 22 मैच हारे
एशिया कप के इस मुकाबले के बाद बांग्लादेश ने अगले 12 सालों में 21 मुकाबले खेले लेकिन किसी भी मुकाबले में यह टीम विपक्षी टीम को टक्कर नहीं दे सकी. बांग्ला टीम ने यह सभी मुकाबले एकतरफा अंदाज में गंवा दिए. इस दौरान क्रिकेट जगत की दिग्गज टीमों के साथ-साथ जिम्बाब्वे और केन्या जैसी टीमों ने भी बांग्लादेश को लगातार वनडे मैच हराए. 22 लगातार हार के बाद आखिरकार पहली बार बांग्लादेश टीम को पहले वनडे में जीत नसीब हुई. यह जीत उसे केन्या के खिलाफ मिली.

IPL Smallest Victories: आईपीएल में 11 बार हुई है 1 रन से हार-जीत, ऐसी रोचक रही है इन मैचों की कहानी

केन्या के खिलाफ दर्ज की पहली अंतरराष्ट्रीय जीत
भारत-केन्या और बांग्लादेश की ट्राई-सीरीज में 17 मई 1998 को बांग्ला टीम के लिए ऐतिहासिक दिन आया. हैदराबाद के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में बांग्लादेश और केन्या की टीम आमने-सामने थी. बांग्ला टीम के गेंदबाजों ने पहले तो केन्या की टीम को 236 पर ऑल आउट किया और बाद में सलामी बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन के दम पर अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय जीत हासिल की. इस मैच में बांग्ला ओपनर अतहार अली खान और मोहम्मद रफीक ने पहले विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी की थी. यह साझेदारी टीम के पहले वनडे जीतने की बुनियाद रही थी. बांग्ला टीम ने 12 गेंद बाकी रहते 6 विकेट से इस मैच को जीता था.

IPL Records: बैटिंग एवरेज के मामले में केएल राहुल सबसे आगे, टॉप-5 में शामिल हैं ये खिलाड़ी

बांग्लादेश के नाम है लगातार 47 मैचों में न जीतने का रिकॉर्ड
17 मई 1998 को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद भी बांग्लादेश क्रिकेट टीम के हालात ज्यादा नहीं बदले. इसके बाद खेले गए 47 मैचों में वह एक बार भी जीत दर्ज नहीं कर सका. 1999 से 2003 के बीच हुए इन 47 मुकाबलों में 2 मैच बेनतीजा रहे और 45 मैच में बांग्ला टीम को हार मिली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे कुलदीप यादव! इस 33 साल के खिलाड़ी को मिलेगा मौका
दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे कुलदीप यादव! इस 33 साल के खिलाड़ी को मिलेगा मौका
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget