एक्सप्लोरर

BAN Vs SL: मुशफिकुर ने जड़ा शतक, बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ नाम की पहली वनडे सीरीज

BAN Vs SL: मुशफिकुर की 125 रन की पारी की बदलौत बांग्लादेश ने श्रीलंका के सामने 247 रन की चुनौती रखी थी. बारिश से प्रभावित इस मैच को श्रीलंका ने डकवर्थ लुइस नियम के तहत 103 रन से गंवा दिया. यह बांग्लादेश की श्रीलंका के खिलाफ पहली वनडे सीरीज जीत है.

BAN Vs SL: श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में मेजबान बांग्लादेश ने दूसरा वनडे में डकवर्थ लुइस नियम के तहत 103 रन से जीत दर्ज की. इसके साथ ही बांग्लादेश तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बनाने में कामयाब हो गया है. बांग्लादेश की जीत के हीरो विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहे जिन्होंने 127 गेंद में 10 चौकों की मदद से 125 रन की पारी खेली.  

बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. बांग्लादेश ने 48.1 ओवर में 246 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की पारी के 39वें ओवर के दौरान बारिश ने मैच में खलल डाला और खेल को रोकना पड़ना.

कुछ देर बाद खेल दोबारा शुरू हुआ और मैच 40 ओवर का कर दिया गया. श्रीलंका की टीम 40 ओवर में नौ विकेट पर 141 रन ही बना सकी. बांग्लादेश ने इसके साथ ही श्रीलंका के खिलाफ अपनी पहली द्विपक्षीय सीरीज जीती. बांग्लादेश की ओर से मुस्ताफिजुर और मेहदी के अलावा शाकिब अल हसन ने दो विकेट और शोरिफुल इस्लाम ने एक विकेट लिया.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम का कोई भी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं बना सका. श्रीलंका की पारी में सलामी बल्लेबाज दनुष्का गुनाथीलाका ने सर्वाधिक 24 रन बनाए. उनके अलावा पाथुन निशंका ने 20, कुशल मेंडिस ने 15, आशेन बंडारा ने 15, कप्तान कुशल परेरा ने 14, दासुन सनाका ने 11 और धनंजय डी सिल्वा ने 10 रन बनाए जबकि इसुरु उदाना 18 और दुश्मंता चमीरा चार रन बनाकर नाबाद रहे.

मुशफिकुर ने संभाला मोर्चा

इससे पहले, बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने कप्तान तमीम इकबाल (13), शाकिब (0) और लिटन दास (25) के विकेट कुल 49 के योग पर गंवाए. इसके कुछ देर बाद मोसादेक हुसैन (10) भी पवेलियन लौट गए.

शुरूआती झटकों के बाद मुशफिकुर ने महमूदुल्लाह के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी हुई. महमूदुल्लाह हालांकि 58 गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों की मदद से 41 रन बनाकर छठे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए और यह साझेदारी टूट गई.

इसके बाद मुशफिकुर ने पारी को गति दी और अपने करियर का आठवां शतक पूरा किया. हालांकि अन्य कोई बल्लेबाज उनका साथ ज्यादा देर नहीं दे सका और मुशफिकुर के आखिरी बल्लेबाज के रूप में आउट होने के साथ ही टीम ऑलअउट हो गई और पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकी.

श्रीलंका की ओर से चमीरा और लक्शन संदाकन ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि उदाना ने दो और वनिंदु हसारंगा ने एक विकेट लिया.

IPL 2021: UAE में खेले जाएंगे IPL के बचे हुए मैच, फाइनल की तारीख भी लगभग तय, जानिए सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शर्मनाक हार से सबसे नीचे खिसका पाकिस्तान, देखें WTC टेबल का ताजा हाल
शर्मनाक हार से सबसे नीचे खिसका पाकिस्तान, देखें WTC टेबल का ताजा हाल
टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम, एक तो 26 रन पर सिमटी
टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम, एक तो 26 रन पर सिमटी
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget