एक्सप्लोरर

IND vs SA 4th T20: आवेश खान ने महज 18 रन देकर चटकाए 4 विकेट, पिता को डेडिकेट की कामयाबी

IND vs SA: राजकोट टी20 में आवेश खान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 4 ओवर में महज 18 रन देकर चार विकेट चटकाए.

Avesh Khan in IND vs SA 4th T20: भारत और दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA) के बीच टी20 सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबलों में फ्लॉप रहे आवेश खान (Avesh Khan) चौथे मुकाबले में छा गए. उन्होंने राजकोट में हुए इस मुकाबले में 18 रन देकर 4 विकेट चटकाए. उनके लिये अपने स्पैल का तीसरा ओवर यादगार रहा, जिसमें उन्होंने तीन बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाया. मैच के बाद उन्होंने यह कामयाबी अपने पिता को समर्पित की.

आवेश खान ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं. आज मेरे पिता का जन्मदिन है और मैं यह कामयाबी उन्हें समर्पित करना चाहूंगा.' आवेश खान ने राजकोट में अपनी गेंदबाजी प्लान को भी साझा किया. उन्होंने कहा, 'प्लान यह था कि गेंद को सीधी रखी जाए और स्टम्प टू स्टम्प गेंद फेंकी जाए.'

एक ओवर में तीन विकेट हासिल करने पर आवेश ने कहा, 'रासी का विकेट मिलने के बाद मैंने फाइन लेग पर फील्डर को वापस भेजा. मैंने हार्ड बॉल के बाद कटर फेंकने की ऋषभ की बात का ध्यान रखा. स्लोअर गेंद पर मुझे केशव महाराज का विकेट मिला. हमारी गेंदबाजी और फील्डिंग अच्छी हो रही है. अगले मैच में इनमें और सुधार करना ही हमारा लक्ष्य है.' 

आवेश खान को तीन मैचों में नहीं मिली थी कोई सफलता
आवेश खान इस सीरीज के शुरुआती तीनों मुकाबलों में एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए थे. इस बात को लेकर उनकी आलोचना भी हो रही थी. हालांकि इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 8 के भीतर ही था. इस मैच में आवेश ने अपने प्रदर्शन में गजब का सुधार किया और 4 ओवर में केवल 18 रन देकर 4 विकेट चटका दिये.

भारत ने 82 रन से जीता राजकोट टी20
भारतीय टीम ने राजकोट टी20 में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिनेश कार्तिक (55) और हार्दिक पांड्या (46) की पारियों की बदौलत 6 विकेट खोकर 169 रन बनाए. जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम शुरुआत से ही नियमित अंतराल पर विकेट खोती रही. प्रोटियाज की ओर से सबसे ज्यादा रन रासी वान डेर डुसैं (20) ने बनाये. पूरी अफ्रीकी टीम महज 87 रन पर ऑल आउट हो गई और भारत ने यह मैच 82 रन के विशाल अंतर से जीत लिया.

यह भी पढ़ें..

Highest ODI Score: इंग्लैंड ने बनाया वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर, तीन बल्लेबाजों ने जड़ डाले शतक

NED vs ENG: डेविन मलान ने जड़ा ऐसा छक्का कि झाड़ियों में गेंद खोजते रह गए नीदरलैंड्स के खिलाड़ी, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत को हराने में अलग ही मजा आता है…टी20 सीरीज जीतने के बाद हैरी ब्रूक ने ये सब क्या कह दिया
भारत को हराने में अलग ही मजा आता है…टी20 सीरीज जीतने के बाद हैरी ब्रूक ने ये सब क्या कह दिया
IND VS ENG: IND VS ENG: ब्रिस्टल में ढहा टीम इंडिया का किला, 27 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर
IND VS ENG: ब्रिस्टल में ढहा टीम इंडिया का किला, 27 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर
संजू सैमसन- यशस्वी जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव कप्तान; आकाश चोपड़ा ने चुनी भारत की ऑल्टरनेट टी20 XI
संजू सैमसन- यशस्वी जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव कप्तान; आकाश चोपड़ा ने चुनी भारत की ऑल्टरनेट टी20 XI
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget