एक्सप्लोरर

Australia vs India, 3rd Test Highlights: ऐसा रहा सिडनी टेस्ट का पहला दिन

India vs Australia, Sydney Test: तीसरे टेस्ट का पहला दिन ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा. दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दो विकेट खोकर 166 रन बना लिए हैं.

IND Vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट का पहला दिन मेज़बान ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा. पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट खोकर 166 रन बना लिए हैं. मार्नस लाबुशेन 67* और स्टीव स्मिथ 31* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. हालांकि, बारिश की वजह से पहले दिन सिर्फ 55 ओवर का ही खेल हो सका.

ऑस्ट्रेलिया के लिए लाबुशेन के अलावा डेब्यू मैन विल पुकोवस्की ने भी अर्धशतकीय पारी खेली. हालांकि उन्हें भारतीय खिलाड़ियों ने चार जीवनदान दिए, जिसका युवा बल्लेबाज ने भरपूर फायदा उठाया. उनके जाने के बाद लाबुशेन ने ऑस्ट्रेलियाई पारी को संभाला और भारत के खिलाफ अपना पहला अर्धशतक पूरा किया.

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. शुरुआती दो टेस्ट मैचों में चोट के कारण बाहर रहने वाले डेविड वॉर्नर इस मैच से वापसी कर रहे हैं. मोहम्मद सिराज ने उनकी वापसी को सार्थक नहीं होने दिया. चौथे ओवर की तीसरी ही गेंद पर वॉर्नर स्लिप में कैच आउट हुए.

इस बीच बारिश ने भी मैच में खलल डाला. आठवें ओवर की पहली गेंद पर बारिश होने लगी. इस बारिश के कारण मैच लंबे समय तक रुका रहा और पहला सत्र समाप्ति की घोषणा भी कर दी गई. पहले सत्र की घोषणा तक आस्ट्रेलिया ने 7.1 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 21 रन बनाए थे.

दूसरे सत्र का खेल शुरू होने में भी देरी हुई. पुकोवस्की और लाबुशेन ने फिर संभलकर बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई पारी को बनाया. विकेटकीपर ऋषभ पंत ने पुकोवस्की को कुछ जीवनदान दिए. इसका फायदा उठाते हुए पुकोवस्की ने अपना पहला अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने नवदीप सैनी पर दो चौके मारे. चायकाल की घोषणा तक ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट के नुकसान पर 93 रन बना लिए थे.

भारत की तरफ से टेस्ट डेब्यू कर रहे सैनी ने दिन के तीसरे सत्र में पुकोवस्की की पारी का अंत किया. 110 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 62 रन बनाने वाले पुकोवस्की 106 के कुल स्कोर पर एलबीडब्ल्यू हुए. पुकोवस्की के जाने के बाद लाबुशेन ने भी अपने 50 रन पूरे किए. उनको साथ मिला स्टीव स्मिथ का. शुरुआती दो टेस्ट मैचों में संघर्ष करने वाले इन दोनों बल्लेबाजों ने इस पारी में अभी तक आक्रामकता के साथ बल्लेबाजी की है.

रविचंद्रन अश्विन ने स्मिथ को इस सीरीज में खासा परेशान किया है, लेकिन इस मैच में स्मिथ ने अश्विन के खिलाफ आक्रामकता दिखाई और निकलकर कुछ शॉट्स लगा कर उनकी लय बिगाड़ी. सिर्फ अश्विन ही नहीं लाबुशेन और स्मिथ दोनों ने बाकी भारतीय गेंदबाजों के सामने भी डिफेंसिव न होकर अटैकिंग बल्लेबाजी की.

लाबुशेन ने पहले पुकोवस्की के साथ 100 रनों की साझेदारी की. इसके बाद स्मिथ के साथ मिलकर उन्होंने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 60 रन जोड़ लिए हैं. लाबुशेन ने अभी तक अपनी पारी में 149 गेंदों का सामना किया है और आठ चौके मारे हैं. वहीं 31 रनों पर खेल रहे स्मिथ 64 गेंद खेल कर पांच चौके लगा चुके हैं.

यह भी पढ़ें- 

Ind vs Aus: ग्लेन मैक्ग्रा का बड़ा बयान, कहा- इन तीन भारतीय बल्लेबाज़ों से ऑस्ट्रेलिया को सीखनी चाहिए बैटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिग बैश लीग ने भारत में चेन्नई वेन्यू क्यों चुना? एमएस धोनी और CSK है वजह; खुला बड़ा राज
बिग बैश लीग ने भारत में चेन्नई वेन्यू क्यों चुना? एमएस धोनी और CSK है वजह; खुला बड़ा राज
IND vs ENG 5th T20: भारत ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी बाहर, संजू सैमसन की वापसी; प्लेइंग इलेवन में हुए बड़े बदलाव
भारत ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी बाहर, संजू सैमसन की वापसी; प्लेइंग इलेवन में हुए बड़े बदलाव
क्यों भारत-इंग्लैंड पांचवें टी20 का समय पर नहीं हो सका टॉस? बारिश, रोशनी या खराब आउटफील्ड नहीं है वजह
क्यों भारत-इंग्लैंड पांचवें टी20 का समय पर नहीं हो सका टॉस? बारिश, रोशनी या खराब आउटफील्ड नहीं है वजह
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Embed widget