एक्सप्लोरर

IND vs PAK: विराट कोहली के 100वें टी20 के लिए एबी डीविलियर्स ने दी शुभकामनाएं, कहा- हमें आप पर गर्व है

एशिया कप में आज पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली अपना 100 टी20 मुकाबला खेलेंगे. उनके इस मैच के लिए एबी डीविलियर्स ने शुभकामनाएं दी हैं.

एशिया कप में टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को टक्कर होने वाली है. वहीं इस मुकाबले में भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 100वां टी20 मुकाबला खेलने जा रहे हैं. वह कप्तान रोहित शर्मा के बाद भारत के दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन जाएंगे जो 100 टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलेंगे. वहीं विराट के इस मैच के लिए उनके जिगरी दोस्त और साउथ अफ्रीका के दिग्गज पूर्व खिलाड़ी एबी डीविलियर्स ने भी अपनी शुभकामनाएं दी है.

डीविलियर्स ने दी कोहली को बधाई
डीविलियर्स ने कोहली को बधाई देते हुए कहा कि मैं अपने बहुत अच्छे दोस्त विराट कोहली को क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 100 मैच खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बनने पर बधाई देना चाहता हूं. क्या शानदार उपलब्धि है. हम सभी को आप पर बहुत गर्व है. आपके 100वें टी20 मुकाबले के लिए आपको शुभकामनाएं. हम आपको देखते रहेंगे.

क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 100 मैच खेलने वाले प्लेयर बनेंगे विराट
विराट कोहली ने अभी तक 99 टी20 मैचों के अलावा 102 टेस्ट और 262 वनडे मैच खेले हैं. विराट कोहली की गिनती दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में होती है और वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 23 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं. इतना ही नहीं विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 70 शतक जड़े हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में विराट कोहली सिर्फ सचिन तेंदुलकर और रिकी पोंटिंग से पीछे हैं. आज पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उतरते ही विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल मैचों में अपना शतक पूरा कर लेंगे. वह भारत के लिए क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 100 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे.

यह भी पढ़ें:

Asia Cup 2022: विवादों में घिरा एशिया कप का पहला मैच, श्रीलंकाई फैंस ने लगाया अंपायरों पर ‘बेईमानी’ का आरोप

Video: जानिए पाक के खिलाफ मैच से पहले क्या बोले- कोहली, पंत और हार्दिक, सामने आया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कपिल-गावस्कर समेत 22 दिग्गजों ने इमरान खान के लिए लगाई गुहार, पाकिस्तान PM को लिखा पत्र
कपिल-गावस्कर समेत 22 दिग्गजों ने इमरान खान के लिए लगाई गुहार, पाकिस्तान PM को लिखा पत्र
ऋषभ पंत की इंजरी पर बड़ा अपडेट, जानें क्या अगले दिन करेंगे बैटिंग
ऋषभ पंत की इंजरी पर बड़ा अपडेट, जानें क्या अगले दिन करेंगे बैटिंग
देवदत्त पडिक्कल ने कर ली विराट कोहली की बराबरी, दिग्गजों की लिस्ट में शामिल
देवदत्त पडिक्कल ने कर ली विराट कोहली की बराबरी, दिग्गजों की लिस्ट में शामिल
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड

वीडियोज

Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण
Picnic बनी मुसीबत! नदी के बीच फंसे युवक-युवतियां
सत्ता की डगर...Gen-Z वोटर 'नया किंगमेकर'
कंगना के हमले के बाद बाबा रामदेव का पलटवार

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget