एक्सप्लोरर

एशिया कप 2025 में कौन होगा टीम इंडिया का कप्तान, सूर्यकुमार यादव या गिल? आ गया बड़ा अपडेट

एशिया कप 2025 से पहले कप्तानी को लेकर चल रही चर्चाओं पर बड़ा अपडेट सामने आया है. जानिए, गिल और सूर्या में कौन करेगा टीम इंडिया की कप्तानी और किन खिलाड़ियों को टीम से बाहर रखा जाएगा.

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 से पहले भारतीय क्रिकेट में कप्तानी को लेकर चर्चा तेज हो गई है. हाल ही में आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने वाले नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को टी20 की भी कमान सौंपी जा सकती है, लेकिन बीसीसीआई के एक सूत्र से आई ताजा खबरें इस बात पर विराम लगा रही हैं.

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ही एशिया कप 2025 में टीम इंडिया की कप्तानी करते नजर आएंगे. टूर्नामेंट 9 से 28 सितंबर के बीच दुबई और अबू धाबी में खेला जाएगा. 34 वर्षीय सूर्या फिलहाल BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में हर्निया सर्जरी के बाद रिहैब में हैं और 19 अगस्त को चयन समिति की बैठक में हिस्सा लेने के लिए बेंगलुरु से मुंबई जाएंगे.

रिपोर्ट के अनुसार, चयन मीटिंग में सूर्या की मौजूदगी इस बात का साफ संकेत है कि वह कप्तानी जारी रखेंगे और गिल को टी20 फॉर्मेट की कमान देने की अफवाहें बेबुनियाद साबित हो रही हैं.

कुछ बड़े नाम नहीं होंगे शामिल

बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि टेस्ट ओपनर यशस्वी जायसवाल और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को एशिया कप के लिए नहीं चुना जाएगा. चयनकर्ताओं ने जायसवाल को रेड-बॉल क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी है.

टीम मैनेजमेंट की योजना के मुताबिक, भारत इस टूर्नामेंट में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी के साथ मैदान पर उतर सकता है. वहीं, शुभमन गिल को मौजूदा टी20 स्क्वॉड में जगह बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है.

एशिया कप से पहले का माहौल

एशिया कप से पहले भारतीय टीम चयन को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं. कप्तानी के मुद्दे के साथ-साथ टीम संयोजन को लेकर भी चयन समिति अहम फैसले लेगी. BCCI की 19 अगस्त को होने वाली बैठक में सभी पत्ते खुलने की उम्मीद है.

अगर सूर्या पूरी तरह फिट होकर मैदान पर लौटते हैं, तो एशिया कप 2025 में टीम इंडिया एक अनुभवी और आक्रामक कप्तान के नेतृत्व में उतर सकती है, जबकि गिल टेस्ट कप्तानी में अपना जलवा दिखाते रहेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शर्मनाक हार से सबसे नीचे खिसका पाकिस्तान, देखें WTC टेबल का ताजा हाल
शर्मनाक हार से सबसे नीचे खिसका पाकिस्तान, देखें WTC टेबल का ताजा हाल
टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम, एक तो 26 रन पर सिमटी
टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम, एक तो 26 रन पर सिमटी
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget