एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2022: टी20 विश्व कप में ये पांच बल्लेबाज बना सकते हैं सबसे ज्यादा रन, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय

2022 टी20 विश्व कप की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया कर रहा है. मेजबान ऑस्ट्रेलिया अपने टाइटल को डिफेंड करने उतरेगा. वहीं, 29 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का आगाज 16 अक्टूबर से हो रहा है.

T20 World Cup 2022 Preview: T20 वर्ल्ड कप 2022 का आगाज 16 अक्टूबर से हो रहा है. ऑस्ट्रेलिया पहली बार इस टूर्नामेंट का आयोजन कर रहा है. भारत-पाकिस्तान समेत 13 टीमों ने अब तक T20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. मेजाबन ऑस्ट्रेलिया अपनी घरेलू सरजमीं पर खिताब को बचान के लिए उतरेगा. वहीं, भारत-पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका जैसी टीमें भी इस टूर्नामेंट को जीतने के लिए मैदान पर आमने-सामने होगी, लेकिन आज हम बात करेंगे ऐसे 5 खिलाड़ियों की जो T20 वर्ल्ड कप 2022 में सबसे ज्यादा रन बना सकते हैं.

डेविड वॉर्नर
ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर इस फॉर्मेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में एक गिने जाते हैं. इसके अलावा डेविड वॉर्नर आईपीएल समेत कई लीगों में खेलते हैं. साथ ही इस फॉर्मेट में डेविड वॉर्नर के आंकड़े शानदार हैं. मौजूदा चैंपियन अपने इस ताबड़तोड़ बल्लेबाज से T20 वर्ल्ड कप 2022 में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रही होगी.

विराट कोहली
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का बल्ला लंबे वक्त से खामोश था, लेकिन एशिया कप 2022 में विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया. एशिया कप 2022 के 5 मैचों में विराट कोहली ने 276 रन बना डाले. विराट कोहली एशिया कप 2022 में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने 61 गेंदों पर 122 रनों की पारी खेली. T20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया अपने पूर्व कप्तान से मैच विनिंग इनिंग की उम्मीद कर रही होगी. वैसे भी आईसीसी टूर्नामेंट में विराट कोहली के आंकड़े शानदार हैं.

मोहम्मद रिजवान
मोहम्मद रिजवान को T20 फॉर्मेट खूब भाता है. इस बल्लेबाज ने T20 फॉर्मेट में खूब रन बनाए हैं. गौरतलब है कि एशिया कप 2022 में मोहम्मद रिजवान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. हालांकि, इस दौरान मोहम्मद रिजवान के स्ट्राइक रेट पर काफी सवाल उठे. पाकिस्तान के कई पूर्व खिलाड़ियों ने मोहम्मद रिजवान के स्ट्राइक रेट को T20 फॉर्मेट के लिए नाकाफी बताया, लेकिन इस बात में कोई दो राय नहीं कि यह खिलाड़ी T20 फॉर्मेट के सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में एक है. खासकर, पॉवरप्ले ओवर के दौरान. मोहम्मद रिजवान पर T20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान अपनी टीम को बेहतर शुरूआत देने की जिम्मेदारी होगी.

क्विंटन डिकॉक
क्विंटन डिकॉक साउथ अफ्रीका के लिए लिमिटेड ओवर फॉर्मेट के सबसे शानदार बल्लेबाजों में एक रहे हैं. इसके अलावा आईपीएल और बाकी लीग में इस बल्लेबाज के बल्ले से खूब रन निकले हैं. T20 वर्ल्ड कप 2022 में साउथ अफ्रीका अपने इस अनुभवी खिलाड़ी से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा होगा. वहीं, T20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान क्विंटन डिकॉक पर पॉवरप्ले ओवर के दौरान अच्छी शुरूआत देने की जिम्मेदारी होगी. दरअसल, फैफ डु प्लेसी के रिटायरमेंट के बाद क्विंटन डिकॉक मौजूदा साउथ अफ्रीकी टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ियों में एक हैं.

पथुम निसांका
श्रीलंकाई बल्लेबाज पथुम निसांका के लिए एशिया कप 2022 ज्यादा खास नहीं रहा, लेकिन इस खिलाड़ी ने कई मौकों पर अपनी काबिलियत दिखाई है. वहीं, पथुम निसांका इस साल T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में एक रहे हैं. एशिया कप 2022 विनर श्रीलंका को अपने इस ताबड़तोड़ खिलाड़ी से T20 वर्ल्ड कप 2022 में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

ये भी पढ़ें-

T20 WC 2022: 'रविंन्द्र जडेजा का नहीं होना बड़ा झटका, लेकिन इसके बावजूद बेहद मजबूत है टीम इंडिया', पूर्व दिग्गज ने बताया कारण

Most Runs In T20I 2022: इन खिलाड़ियों ने इस साल T20I में बनाए सबसे ज्यादा रन, देखें लिस्ट में कौन कौन है शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG: 126 गेंद में दोहरा शतक जड़ने वाला बल्लेबाज OUT, दिनेश कार्तिक ने चुनी पहले ODI की प्लेइंग-11
IND vs ENG: 126 गेंद में दोहरा शतक जड़ने वाला बल्लेबाज OUT, दिनेश कार्तिक ने चुनी पहले ODI की प्लेइंग-11
IND Vs ENG: टीम इंडिया को रहना होगा सावधान! आज पहले वनडे में इन खिलाड़ियों को उतार रहा इंग्लैंड, प्लेइंग 11 देखकर चौंक पड़ेंगे
टीम इंडिया को रहना होगा सावधान! आज पहले वनडे में इन खिलाड़ियों को उतार रहा इंग्लैंड, प्लेइंग 11 देखकर चौंक पड़ेंगे
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
IND vs ENG 1st ODI Weather: बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का पहला वनडे? जानें मौसम का ताजा अपडेट
बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का पहला वनडे? जानें मौसम का ताजा अपडेट

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
Dhamaal 4 BO Day 4: अजय देवगन की 'धमाल 4' ने मंडे टेस्ट भी किया पास, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' ने मंडे टेस्ट भी किया पास, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन
राम मंदिर के बाद अब राजस्थान के बूटाटी धाम में करोड़ों का घोटाला! जांच में 22.74 करोड़ की गड़बड़ी
राम मंदिर के बाद अब राजस्थान के बूटाटी धाम में करोड़ों का घोटाला! जांच में 22.74 करोड़ की गड़बड़ी
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Embed widget