News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

भारतीय क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम

Share:

एंटीगाः वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भारतीय टेस्ट इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. 1932 में भारतीय टेस्ट के पहले मैच के 84 साल बाद किसी भारतीय कप्तान ने विदेशी जमीन पर टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाया. कोहली ने अपने जीवन का पहला दोहरा शतक 281 गेंद में बनाया इस पारी में उन्होंने अब तक 24 चौके लगाए हैं. विराट के दोहरे शतक के साथ दूसरे दिन का लंच भी घोषित कर दिया. भारत ने 4 विकेट पर 404 रन बना लिए हैं. कोहली के साथ अश्विन 64 रन बनाकर खेल रहे हैं. दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 168 रन की साझेदारी कर ली है. 

# विराट कोहली विदेशी जमीन पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं. कोहली ने पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन के रिकॉर्ड को तोड़ा. अजहरुद्दीन ने 1989-90 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में 192 रन की पारी खेली थी. अब ये रिकॉर्ड कोहली के नाम है.  

इस पारी के साथ ही कोहली ने अपना नया सर्वोच्च स्कोर भी बना लिया. इससे पहले कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट (2014) में 169 रन की पारी खेली थी. फर्स्ट क्लास में भी कोहली का ये सर्वोच्च स्कोर है. इससे पहले कोहली ने SNGPL के खिलाफ 197 रन की पारी खेली थी. 

अपने इस दोहरे शतक के साथ कोहली ने 1997 के बाद किसी भारतीय कप्तान के बड़ी पारी न खेलने के सूखे को भी खत्म किया. 1997 में सचिन तेंदुलकर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 169 रन की पारी खेली थी. उससे पहले 1989-90 में अजहर ने 192 रन की पारी ऑकलैंड में खेली थी.  

दूसरे दिन पारी की शुरुआत के साथ ही कोहली ने वेस्टइंडीज में एक पारी में सबसे अधिक रन बनाने के पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. राहुल द्रविड़ ने 2006 में ग्रास आइलेट में 146 रन की पारी खेली थी और वेस्टइंडीज में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बने थे.

भारतीय कप्तान के रूप में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड महेन्द्र सिंह धोनी के नाम हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 224 रन की पारी खेली थी. 

Published at : 23 Jul 2016 01:35 PM (IST)
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Sports News in Hindi

यह भी पढ़ें

India Semi-final Scenario: जिम्बाब्वे को हराया, अब सेमीफाइनल के लिए कैसा है भारत का समीकरण? एक क्लिक में जानें 

India Semi-final Scenario: जिम्बाब्वे को हराया, अब सेमीफाइनल के लिए कैसा है भारत का समीकरण? एक क्लिक में जानें 

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे को रौंद भारत ने सेमीफाइनल की ओर बढ़ाया कदम, सबसे बड़ा स्कोर बनाने के बाद 72 रनों से जीता मैच

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे को रौंद भारत ने सेमीफाइनल की ओर बढ़ाया कदम, सबसे बड़ा स्कोर बनाने के बाद 72 रनों से जीता मैच

IND vs ZIM Highest: भारत ने 72 रन से जिम्बाब्वे को दी शिकस्त, टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार

IND vs ZIM Highest: भारत ने 72 रन से जिम्बाब्वे को दी शिकस्त, टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार

अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में चला बल्ला

अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में चला बल्ला

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे सालों तक याद रखेगा ऐसी पिटाई, भारत ने बनाए 256 रन; 4 दिन में टूटा वेस्टइंडीज का वर्ल्ड रिकॉर्ड

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे सालों तक याद रखेगा ऐसी पिटाई, भारत ने बनाए 256 रन; 4 दिन में टूटा वेस्टइंडीज का वर्ल्ड रिकॉर्ड

टॉप स्टोरीज

अजित पवार के बेटे पार्थ पवार जाएंगे राज्यसभा, मां सुनेत्रा के डिप्टी CM बनने के बाद खाली हुई थी सीट

अजित पवार के बेटे पार्थ पवार जाएंगे राज्यसभा, मां सुनेत्रा के डिप्टी CM बनने के बाद खाली हुई थी सीट

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? abp न्यूज़ के सवाल पर MEA का जवाब

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? abp न्यूज़ के सवाल पर MEA का जवाब

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें

पीयूष गोयल, फडणवीस, थरूर से कंगना और अरमान मलिक तक... abp न्यूज़ के आइडिया ऑफ इंडिया के मंच पर होंगे ये सितारे

पीयूष गोयल, फडणवीस, थरूर से कंगना और अरमान मलिक तक... abp न्यूज़ के आइडिया ऑफ इंडिया के मंच पर होंगे ये सितारे