News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

आईपीएल में जीत तय है !

Share:

नई दिल्लीः मैदान पर हर फैन को मैच के नतीजे का इंतजार होता है. लेकिन अगर नतीजा पहले से तय हो तो. अगर आपको अंदाजा हो कि कौन सी टीम मैच अपने नाम करेगी तो क्या आप उस मैच को को उसी दिलचस्पी के साथ देखेंगे. अब हम आपको कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स दिखाने जा रहे हैं जिसे देखकर आप भी कहेंगे कि आईपीएल में जीत पहले से तय है. 

आईपीएल में जीत तय है !

आईपीएल में कुछ ऐसा ही हो रहा है और इसकी वजह है मैच की टाइमिंग. वो मैच जो रात में खेले गए. यानि कि शाम 7 बजे के बाद खेले जा रहे हैं उसमें जीत किसकी होगी ये लगभग पक्की है.

भारत में हुए पिछले 6 टी20 मैच में से सभी मैच बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम के नाम रही है. यानि कि जिस टीम ने लक्ष्य का पीछा किया, जीत भी उसी को मिली.

शुरूआत वर्ल्ड टी20 में दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच हुए मैच से हुई. जो आईपीएल में भी बदसतूर जारी है.

पहले मुकाबले में धोनी की टीम पुणे ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 विकेट से आसान जीत हासिल की. तो वहीं दिल्ली के खिलाफ कोलकाता ने भी बाद में बल्लेबाजी करते हुए मैच अपने नाम किया.

सिर्फ इतना ही नहीं, पिछले 10 में से 7 मैच में भी बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने बाजी मारी.

साफ है कि अब टी20 में जीत उसी टीम को मिल रही है जो बाद में बल्लेबाजी कर रही है. और यही वजह है कि भारत में पिछले 6 में 5 टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया ताकि वो आसानी से लक्ष्य का पीछा कर सके. 

अब सवाल ये है कि ऐसा हो क्यों रहा है -  

क्या है असली वजह ?

इस वक्त भारत में रात में ड्यू पड़ती है. शुरूआत में पिच सूखी होने की वजह से गेंदबाजों को मदद मिलती है. लेकिन जैसे-जैसे रात होती है, ड्यू की वजह से पिच का सूखापन कम हो जाता है और गेंद बल्ले पर आसानी से आती है. इसके अलावा गेंदबाजों को बॉल ग्रिप करने में मुश्किल होती है. जिसकी वजह से खास तौर से स्पिनर्स को टर्न नहीं मिलता. 

ड्यू की वजह से फील्डिंग करने में भी दिक्कत होती है और यही वजह है कि बाद में बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है. 

ये बात वर्ल्ड कप में साफ नज़र आई थी. जब सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज ने पहले दो विकेट खोने के बाद भी आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया था. 

वर्ल्ड टी20 के फाइनल में भी यही देखने को मिला था. एबीपी न्यूज पर शोएब अख्तर और गौतम गंभीर ने रात में मैच ना कराए जाने की बात कही थी क्योंकि उनका भी मानना था कि इससे लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को फायदा होगा. 

अब आईपीएल में यही कहानी दोहराई जा रही है. ये बात हर टीम को मालूम है कि रात में लक्ष्य का पीछा करना आसान है.

ऐसे में अब सवाल ये है कि क्या बीसीसीआई को ये सब नजर नहीं आ रहा. क्या रात में मैच कराए जाने की एक वजह ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को स्टेडियम तक खींच कर लाना है. अगर ऐसा है भी, तो लोगों को जल्द ही ये मालूम हो जाएगा कि मैच का नतीजा क्या होने वाला है और फिर पहले से तय नतीजे वाले मैच को कौन देखेगा. 

इसलिए क्रिकेट के रोमांच को बनाए रखने के लिए ये फैसला लेना ही होगा कि आखिर रात में टी20 के मैच कराए जाना सही लगी है. 

Published at : 12 Apr 2016 09:05 AM (IST)
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Sports News in Hindi

यह भी पढ़ें

India Semi-final Scenario: जिम्बाब्वे को हराया, अब सेमीफाइनल के लिए कैसा है भारत का समीकरण? एक क्लिक में जानें 

India Semi-final Scenario: जिम्बाब्वे को हराया, अब सेमीफाइनल के लिए कैसा है भारत का समीकरण? एक क्लिक में जानें 

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे को रौंद भारत ने सेमीफाइनल की ओर बढ़ाया कदम, सबसे बड़ा स्कोर बनाने के बाद 72 रनों से जीता मैच

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे को रौंद भारत ने सेमीफाइनल की ओर बढ़ाया कदम, सबसे बड़ा स्कोर बनाने के बाद 72 रनों से जीता मैच

IND vs ZIM Highest: भारत ने 72 रन से जिम्बाब्वे को दी शिकस्त, टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार

IND vs ZIM Highest: भारत ने 72 रन से जिम्बाब्वे को दी शिकस्त, टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार

अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में चला बल्ला

अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में चला बल्ला

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे सालों तक याद रखेगा ऐसी पिटाई, भारत ने बनाए 256 रन; 4 दिन में टूटा वेस्टइंडीज का वर्ल्ड रिकॉर्ड

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे सालों तक याद रखेगा ऐसी पिटाई, भारत ने बनाए 256 रन; 4 दिन में टूटा वेस्टइंडीज का वर्ल्ड रिकॉर्ड

टॉप स्टोरीज

अजित पवार के बेटे पार्थ पवार जाएंगे राज्यसभा, मां सुनेत्रा के डिप्टी CM बनने के बाद खाली हुई थी सीट

अजित पवार के बेटे पार्थ पवार जाएंगे राज्यसभा, मां सुनेत्रा के डिप्टी CM बनने के बाद खाली हुई थी सीट

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? abp न्यूज़ के सवाल पर MEA का जवाब

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? abp न्यूज़ के सवाल पर MEA का जवाब

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें

पीयूष गोयल, फडणवीस, थरूर से कंगना और अरमान मलिक तक... abp न्यूज़ के आइडिया ऑफ इंडिया के मंच पर होंगे ये सितारे

पीयूष गोयल, फडणवीस, थरूर से कंगना और अरमान मलिक तक... abp न्यूज़ के आइडिया ऑफ इंडिया के मंच पर होंगे ये सितारे