एक्सप्लोरर

इस बार मेलबर्न के बजाय एडिलेड में खेला जा सकता है बॉक्सिंग डे टेस्ट, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिए संकेत

ऑस्ट्रेलिया में हर साल मेलबर्न में खेला जाने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट इस बार कोरोना महामारी के कारण एडिलेड में खेला जा सकता है.

सिडनी: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम हर साल मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेलती है. लेकिन कोरोना महामारी के कारण इस साल यह ऐतिहासिक टेस्ट मेलबर्न के बजाय एडिलेड में खेला जा सकता है. दरअसल, सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार 26 से 30 दिसंबर तक होने वाले इस टेस्ट के मेजबानों की दौड़ में एडिलेड सबसे आगे है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन अर्ल एडिंग्स ने अगले हफ्ते नेशनल क्रिकेट समिति की बैठक बुलाई है. इस बैठक में इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा. बता दें कि इस बार ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट खेलेगी.

चार मैचों की टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी भारतीय टीम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय टीम इस साल के अंत में चार मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी. इस दौरे की शुरुआत तीन दिसंबर से खेले जाने वाले ब्रिस्बेन टेस्ट से होगी. इसके बाद दूसरा टेस्ट 11 से 15 दिसंबर के बीच एडिलेड में खेला जाएगा. तीसरा टेस्ट 26 दिसंबर से मेलबर्न में होना था, लेकिन अब यह टेस्ट भी एडिलेड में ही खेला जाएगा. वहीं सीरीज़ का चौथा और अंतिम टेस्ट 03 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा.

इस सीरीज़ के ना होने पर ऑस्ट्रेलिया को होगा 30 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का नुकसान

उल्लेखनीय है कि अगर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज़ नहीं होती है तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को 30 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का नुकसान होगा. एक वरिष्ठ क्रिकेट अधिकारी ने मीडिया को बताया कि कोरोना वायरस महामारी के चलते सीरीज के कार्यक्रम में बदलाव किया जा सकता है.

सौरव गांगुली ऑस्ट्रेलिया दौरे को दे चुके हैं हरी झंडी

गौरतलब है कि पिछले महीने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे को हरी झंडी दे चुके हैं. उन्होंने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा था, 'हां, मैंने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए मंजूरी दे दी है. दिसंबर में हम वहां जाएंगे.'

यह भी पढ़ें-

Eng vs Pak: शतकों की हैट्रिक लगाने वाले शान मसूद ने अपने नाम किए ये बड़े रिकॉर्ड

Eng vs Pak, 1st test: शान के शतक से मजबूत स्थिति में पहुंचा पाकिस्तान, जानें कैसा रहा दूसरे दिन का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की फुल लिस्ट, जानें टोटल कितने भारतीय
वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की फुल लिस्ट, जानें टोटल कितने भारतीय
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget