एक्सप्लोरर

Aus v Ind: पूर्व बल्लेबाज मार्क वॉ बोले- प्रायश्चित्त कर चुके स्मिथ, मिलनी चाहिए कप्तानी

पूर्व बल्लेबाज मार्क वॉ का मानना है कि गेंद से छेड़खानी प्रकरण में अपनी भूमिका के लिए स्टीव स्मिथ प्रायश्चित्त कर चुके हैं.मार्क वॉ का मानना है कि टिम पेन के संन्यास के बाद उन्हें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की कप्तानी फिर मिलनी चाहिए.भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला से पहले बहस चल रही है कि स्मिथ को फिर कप्तानी सौंपी जाए या नहीं.

पूर्व बल्लेबाज मार्क वॉ का मानना है कि गेंद से छेड़खानी प्रकरण में अपनी भूमिका के लिए स्टीव स्मिथ प्रायश्चित्त कर चुके हैं और टिम पेन के संन्यास के बाद उन्हें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की कप्तानी फिर मिलनी चाहिए. बता दें कि स्मिथ को 2018 के गेंद से छेड़खानी मामले के बाद कप्तानी से हटा दिया गया था. उनपर एक साल का प्रतिबंध भी लगा था.

भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला से पहले बहस चल रही है कि स्मिथ को फिर कप्तानी सौंपी जाए या नहीं. आरोन फिंच के चोटिल होने पर दूसरे टी-20 मैच में मैथ्यू वेड को कप्तान बनाया गया था.

वॉ ने दिया अपना ओपिनियन 

वॉ ने फॉक्स स्पोटर्स के ‘हैवी रोलर पॉडकास्ट’ में कहा, ‘‘मैं स्मिथ को कप्तान बनाता. वह टीम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से है और टीम में हमेशा चुना जाएगा. वह कई सालों तक ऑस्ट्रेलिया का कप्तान रह चुका है और उसे क्रिकेट की काफी समझ है.’’ उन्होंने कहा,‘‘ मैं जानता हूं कि कई लोग कहेंगे कि उसे ही दोबारा कप्तान क्यों बनाया जाए. लेकिन मुझे लगता है कि वह अपनी गलती का काफी प्रायश्चित्त कर चुका है. वह अच्छा कप्तान रहा है और दोबारा बनना चाहिए.’’

शेन वॉर्न ने किया कप्तान बनाने से इनकार 

वहीं, शेन वॉर्न का मानना है कि स्मिथ की कप्तानी के दिन लद गए और अब उसे बल्लेबाजी पर ही फोकस करना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘मैं उसे कप्तान नहीं बनाऊंगा. उसका समय बीत चुका. मैं किसी और को कप्तान बनाना चाहूंगा. स्मिथ को पूरा फ़ोकस बल्लेबाजी पर करना चाहिए. इसका दक्षिण अफ्रीका में हुए गेंद से छेड़खानी मसले से कोई सरोकार नहीं है. मेरा मानना है कि अब किसी और को कप्तान बनाने का समय है.’’ बता दें कि स्मिथ 2015 से 2018 के बीच 34 टेस्ट, 51 वनडे और आठ टी-20 मैचों में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रह चुके हैं.

ये भी पढ़ें :-

हरभजन सिंह ने बताया- ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर क्यों घातक साबित होते हैं ऑफ स्पिनर नाथन ल्योन

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर को उम्मीद- पहले टेस्ट में ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को मिल सकता है डेब्यू का मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
कब और कहां लाइव देखें रणजी ट्रॉफी के मैच? पहले दिन एक्शन में होंगे सिराज-राहुल
कब और कहां लाइव देखें रणजी ट्रॉफी के मैच? पहले दिन एक्शन में होंगे सिराज-राहुल
न्यूजीलैंड को लगातार तीसरा झटका, इंडिया सीरीज से बाहर हुआ एक और खिलाड़ी
न्यूजीलैंड को लगातार तीसरा झटका, इंडिया सीरीज से बाहर हुआ एक और खिलाड़ी
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget