एक्सप्लोरर

टीम में नहीं चुने जाने पर छलका रविन्द्र जडेजा का 'दर्द', बाद में ट्वीट किया डिलीट

टीम में नहीं चुने जाने पर छलका रविन्द्र जडेजा का 'दर्द', बाद में ट्वीट किया डिलीटसौजन्य: ट्विटर
नई दिल्ली: एक समय पर टेस्ट के अलावा वनडे और टी20 में भी स्टार ऑल-राउंडर माने जाने वाले रविन्द्र जडेजा की अब टीम में भी जगह नहीं बन पा रही है. बीता दिन उनके लिए दो-दो बुरी खबरें लेकर सामने आया. पहला तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे टीम में जगह नहीं मिली. दूसरी तरफ आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भी उनके हाथ से टॉप स्पॉट छिन गया. रविन्द्र जडेजा इस लिस्ट में अब तक पहले नंबर पर काबिज थे. हालांकि जडेजा को वनडे टीम से बाहर रखे जाने पर बोर्ड ने उन्हें आराम देने की बात कही थी, लेकिन इस मामले पर जाडेजा द्वारा किया गया ट्वीट काफी कुछ कह रहा है. रविन्द्र जडेजा ने टीम सलेक्शन के तुरंत बाद एक ट्वीट किया जिसे उन्होंने खुद बाद में डिलीट भी कर दिया. टीम का सिलेक्शन होने के बाद जाडेजा ने ट्वीट कर लिखा, 'अपनी नाकामयाबियों से ज्यादा अपनी वापसी को मजबूत बनाओ.' इस ट्वीट के साथ जडेजा ने अपनी एक घोड़े के साथ तस्वीर भी शेयर की. जडेजा की इस ट्वीट से साफ ज़ाहिर होता है कि वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम का हिस्सा बनना चाहते थे. लेकिन उन्हें टीम में मौका नहीं मिला. हालांकि खुद जाडेजा के ट्वीट के बाद उन्हें आराम देने की ये बात उनके प्रशंसकों को भी नहीं पच पा रही है. इस पूरे मामले पर बीसीसीआई ने कहा है कि रोटेशन नीति के तहत चयनकर्ताओं ने सीरीज के पहले तीन मैचों के लिए शीर्ष स्पिनरों अश्विन और जडेजा को आराम देने का फैसला किया है. आपको बता दें कि साल 2015 से 17 में खेले 27 वनडे मैचों में जडेजा ने महज़ 21 विकेट चटकाए. वहीं बल्ले से उन्होंने 27 मैचों में महज़ 223 रन बनाए हैं. वहीं हाल के वर्षों में विदेशों में भी वो शॉर्ट्स फॉर्मेट में अपनी छाप छोड़ने में नाकामयाब रहे हैं. हालांकि टेस्ट में अब भी उनका कोई सानी नहीं है. श्रीलंका दौरे से ये साफ हो गया है कि वनडे में भारतीय क्रिकेट बोर्ड रविन्द्र जडेजा के विकल्प के तौर पर कुछ युवा खिलाड़ियों पर भी हाथ आज़मा रहा है. जिससे 2019 की तैयारियों को और ज्यादा बल मिल सके. बीते दिन ही एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली चयनसमिति ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले 3 वनडे मैचों के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया था. जिसमें जडेजा के अलावा आर अश्विन को भी रोटेशन नीति के तहत बाहर रखने की बात कही गई थी. अश्विन इस समय इंग्लिश काउंटी के लिये डिवीजन दो में वारेस्टरशर के लिये खेल रहे हैं और उनका अनुबंध चार मैचों का है जिसमें से अभी तक दो ही मैच हुए हैं. अश्विन को अब 12 से 15 सितंबर तक लिसेस्टरशर के खिलाफ घरेलू मैच खेलना है और अंतिम मैच 25 से 28 सितंबर तक डरहम के खिलाफ होगा. पहले तीन वनडे के लिए टीम इंडिया: विराट कोहली(कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, एमएस धोनी, मनीष पांडे, केदार जाधव, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, अजिंक्ये रहाणे, कुलदीप यादव.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
एक और सीरीज हारा भारत, श्रीलंका ने 1 विकेट से जीता अंतिम वनडे; 2-1 से जीत ली सीरीज
एक और सीरीज हारा भारत, श्रीलंका ने 1 विकेट से जीता अंतिम वनडे; 2-1 से जीत ली सीरीज
ऑस्ट्रेलिया में जिस स्टेडियम में PM मोदी ने दिया संबोधन, वहां कौन सा खेल खेला जाता है? जानें यहां
ऑस्ट्रेलिया में जिस स्टेडियम में PM मोदी ने दिया संबोधन, वहां कौन सा खेल खेला जाता है?
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget