News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

जमैका: पहले टेस्ट में ही लगा था टेस्ट क्रिकेट का पहला तिहरा शतक

Share:

जमैकाः टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए तैयार है. शनिवार को जमैका के किंग्सटन मैदान पर चार मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट खेला जाएगा. टीम इंडिया की चाहत सीरीज में एक और जीत के साथ नंबर वन रैंकिंग की ओर बढ़े तो वेस्टइंडीज सीरीज में बराबरी करना चाहती है.

टेस्ट से पहले जमैका की किंग्सटन मैदान पर एक नजर -

# 1930 में इस मैदान पर पहला टेस्ट खेला गया था. और इस पहले ही टेस्ट में टेस्ट क्रिकेट का एक नया इतिहास लिखा गया था. इंग्लैंड के बल्लेबाज एंडी सैंढम ने पहली ही पारी में टेस्ट क्रिकेट का पहला तिहरा शतक लगाया था.

1958 में सर गैरी सोबर्स ने इस मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ 365 रनों की विशाल पारी खेली थी जो अगले 36 साल तक टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी पारी रही.

वेस्टइंडीज के लॉरेंस रोवे ने अपने पहले ही मैच में एक नया इतिहास रच दिया था. उन्होंने मैच की दोनों पारियों में शतक लगाए थे. पहली पारी में ही उन्होंने शतक को डबल सेंचुरी में बदला था तो दूसरी पारी में शतक लगाया था.

#1998 में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट इसी मैदान पर खेला जाना था लेकिन मैच शुरु होने के एक घंटे के अंदर खराब पिच के कारण टेस्ट को रद्द कर दिया गया.

#1971 में दिलीप सरदेसाई ने इस मैदान पर भारत की तरफ से एकमात्र दोहरा शतक लगाया था.

साल 2006 से जमैका में तेज गेंदबाजों का औसत सभी वेन्यू में सबसे शानदार रहा है. यहां तेज गेंदबाजों का औसत 22.1 है

Anil Kumble

भारत की तरफ से बेहतरीन गेंदबाजी का रिकॉर्ड कपिल देव और अनिल कुंबले के नाम है. दोनों ने 6-6 विकेट लिए थे.जबकि सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड इंग्लैंड के स्टीव हार्मिसन के नाम है. उन्होंने 2004 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 12 रन देकर सात विकेट लिए थे.

यहां तेज गेंदबाजों ने 7 टेस्ट में 8 बार 5 विकेट हॉल हासिल किए हैं. सबीना पार्क में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज भी पेसर ही रहे हैं.

#1998 में आखिरी बार यहां टेस्ट ड्रॉ हुआ था. उसके बाद यहां 15 टेस्ट खेले गए और सभी मैच के नतीजे निकले.

Published at : 29 Jul 2016 01:02 PM (IST)
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Sports News in Hindi

यह भी पढ़ें

India Semi-final Scenario: जिम्बाब्वे को हराया, अब सेमीफाइनल के लिए कैसा है भारत का समीकरण? एक क्लिक में जानें 

India Semi-final Scenario: जिम्बाब्वे को हराया, अब सेमीफाइनल के लिए कैसा है भारत का समीकरण? एक क्लिक में जानें 

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे को रौंद भारत ने सेमीफाइनल की ओर बढ़ाया कदम, सबसे बड़ा स्कोर बनाने के बाद 72 रनों से जीता मैच

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे को रौंद भारत ने सेमीफाइनल की ओर बढ़ाया कदम, सबसे बड़ा स्कोर बनाने के बाद 72 रनों से जीता मैच

IND vs ZIM Highest: भारत ने 72 रन से जिम्बाब्वे को दी शिकस्त, टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार

IND vs ZIM Highest: भारत ने 72 रन से जिम्बाब्वे को दी शिकस्त, टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार

अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में चला बल्ला

अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में चला बल्ला

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे सालों तक याद रखेगा ऐसी पिटाई, भारत ने बनाए 256 रन; 4 दिन में टूटा वेस्टइंडीज का वर्ल्ड रिकॉर्ड

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे सालों तक याद रखेगा ऐसी पिटाई, भारत ने बनाए 256 रन; 4 दिन में टूटा वेस्टइंडीज का वर्ल्ड रिकॉर्ड

टॉप स्टोरीज

अजित पवार के बेटे पार्थ पवार जाएंगे राज्यसभा, मां सुनेत्रा के डिप्टी CM बनने के बाद खाली हुई थी सीट

अजित पवार के बेटे पार्थ पवार जाएंगे राज्यसभा, मां सुनेत्रा के डिप्टी CM बनने के बाद खाली हुई थी सीट

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? abp न्यूज़ के सवाल पर MEA का जवाब

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? abp न्यूज़ के सवाल पर MEA का जवाब

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें

पीयूष गोयल, फडणवीस, थरूर से कंगना और अरमान मलिक तक... abp न्यूज़ के आइडिया ऑफ इंडिया के मंच पर होंगे ये सितारे

पीयूष गोयल, फडणवीस, थरूर से कंगना और अरमान मलिक तक... abp न्यूज़ के आइडिया ऑफ इंडिया के मंच पर होंगे ये सितारे