News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

बॉक्सिंग के भगवान माने जाने वाले दिग्गज मोहम्मद अली का निधन

Share:
लॉस एंजेलिस: पूर्व हैवीवेट मुक्केबाजी चैम्पियन मोहम्मद अली का निधन हो गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अली के परिवार के प्रवक्ता बॉब गुनेल ने स्थानीय समयानुसार शुक्रवार को बताया, "अली पिछले 32 वर्षो से पार्किंसन बीमारी से जूझ रहे थे. उनका 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया." पार्किंसन एक प्रकार की बीमारी है जिसमें मनुष्य के दिमाग की केंद्रीय तंत्रिका में विकार आ जाता है और इससे सामान्य गतिविधियों मे बाधा पहुंचती है. पिछली बार वह अप्रैल में एरिजोना में आयोजित एक समारोह में नजर आए थे. मोहम्मद अली को बॉक्सिंग का भगवान माना जाता था. भारत समेत दुनिया के तमाम देशों में बॉक्सिंग के नाम के साथ ही मोहम्मद अली का नाम जुड़ा हुआ रहा है. मोहम्मद अली ने 22 साल की उम्र में अपना पहला हेवीवेट खिताब जीत लिया था. साल 1981 में अली ने बॉक्सिंग से संन्यास ले लिया था. खबरों के मुताबिक साल 1984 से ही मोहम्मद अली की पार्किंसन बिमारी का इलाज चल रहा था. वहीं साल 2014 में भी अली को पेशाब की नली में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. अली तीन बार विश्व चैंपियन रहे. पहली बार उन्होंने 1964 में फिर 1974 में और फिर 1978 में विश्व चैंपियनशिप का ख़िताब जीता था. मोहम्मद अली की बेटी लैला अली ने भी बॉक्सिंग जगत में खूब नाम कमाया है.
Published at : 04 Jun 2016 05:21 AM (IST) Tags: Mohammad ali muhammad ali Boxing Boxer
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Sports News in Hindi

यह भी पढ़ें

India Semi-final Scenario: जिम्बाब्वे को हराया, अब सेमीफाइनल के लिए कैसा है भारत का समीकरण? एक क्लिक में जानें 

India Semi-final Scenario: जिम्बाब्वे को हराया, अब सेमीफाइनल के लिए कैसा है भारत का समीकरण? एक क्लिक में जानें 

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे को रौंद भारत ने सेमीफाइनल की ओर बढ़ाया कदम, सबसे बड़ा स्कोर बनाने के बाद 72 रनों से जीता मैच

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे को रौंद भारत ने सेमीफाइनल की ओर बढ़ाया कदम, सबसे बड़ा स्कोर बनाने के बाद 72 रनों से जीता मैच

IND vs ZIM Highest: भारत ने 72 रन से जिम्बाब्वे को दी शिकस्त, टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार

IND vs ZIM Highest: भारत ने 72 रन से जिम्बाब्वे को दी शिकस्त, टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार

अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में चला बल्ला

अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में चला बल्ला

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे सालों तक याद रखेगा ऐसी पिटाई, भारत ने बनाए 256 रन; 4 दिन में टूटा वेस्टइंडीज का वर्ल्ड रिकॉर्ड

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे सालों तक याद रखेगा ऐसी पिटाई, भारत ने बनाए 256 रन; 4 दिन में टूटा वेस्टइंडीज का वर्ल्ड रिकॉर्ड

टॉप स्टोरीज

अजित पवार के बेटे पार्थ पवार जाएंगे राज्यसभा, मां सुनेत्रा के डिप्टी CM बनने के बाद खाली हुई थी सीट

अजित पवार के बेटे पार्थ पवार जाएंगे राज्यसभा, मां सुनेत्रा के डिप्टी CM बनने के बाद खाली हुई थी सीट

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? abp न्यूज़ के सवाल पर MEA का जवाब

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? abp न्यूज़ के सवाल पर MEA का जवाब

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें

पीयूष गोयल, फडणवीस, थरूर से कंगना और अरमान मलिक तक... abp न्यूज़ के आइडिया ऑफ इंडिया के मंच पर होंगे ये सितारे

पीयूष गोयल, फडणवीस, थरूर से कंगना और अरमान मलिक तक... abp न्यूज़ के आइडिया ऑफ इंडिया के मंच पर होंगे ये सितारे