दर्द-ए-दिल IndVsEng | OPEN LETTER
Episode Description
कौन कहता है दिल सिर्फ ब्रेकअप में टूटता है , आज सिंगल होकर भी दिल के टुकड़े टुकड़े हो गए ..
और प्लीज फ़ोन में क्रिकेट लीग खेलने वालों से तो पैर जोड़के दरखास्त है की दादाजी बनकर किसी की गलती न बताएं ….हम अपने दिलों पे और आप ट्रोलर्स अपने मुँह पे गोंद लगाके ज़रूर रखना !
सूत्रों से पता लगा है पाकिस्तान में तो सेवइयां बँट रही हैं . मगर इ कॉमर्स कंपनियों के सेल्स हेड दुखी है ……प्रेडिक्ट की गयी टीवी की सेल ना होने से !
UK से खबर आयी है की ऋषि सुनक का हाल उस आशिक की तरह है जो अपनी ही गर्लफ्रेंड की शादी में जाके ऊपर से हंसी और अंदर से रो रहा हो ..
Fully automatic washing machine बनाने वाली कंपनियों ने इंग्लैंड की टीम से अच्छी धुलाई करने का फार्मूला पुछा है
सुनिए पूरा ऑडियो ABP LIVE Podcasts पर
मैं मानसी हूँ आपके साथ लेकर Open Letter .


























