News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

Sonia Gandhi Covid Positive: सोनिया गांधी हुईं कोरोना पॉजिटिव, पीएम मोदी ने जल्द ठीक होने की कामना की

Sonia Gandhi Tests Covid Positive: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं. 

Share:

Sonia Gandhi Tests Covid Positive: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं. इस खबर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने ट्वीट कर उनके ठीक होने की दुआ की है. पीएम मोदी ने लिखा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.''

इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बताया, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पिछले सप्ताह से नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात कर रही थीं. इनमें से कुछ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए. कांग्रेस अध्यक्ष को भी बुधवार की शाम हल्का बुखार आया और कोविड के कुछ अन्य लक्षण दिखे जिसके बाद जांच कराई गई. जांच में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पता चला.’’

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. सुरजेवाला ने कहा, ‘‘चिकित्सीय परामर्श के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष ने खुद को पृथकवास में कर लिया है. बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने चिंता जताई है, ऐसे में हम यह कहना चाहते हैं कि वह ठीक हैं और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है. हम शुभकामनाओं के लिए आभार प्रकट करते हैं.’’

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष आठ जून को ईडी के समक्ष पेश होंगी, जैसा कि हमने पहले सूचित किया था. कांग्रेस पार्टी भविष्य के घटनाक्रमों के बारे में सूचना देती रहेगी.’’

बता दें कि ईडी ने समाचार पत्र ‘नेशनल हेराल्ड’ से जुड़े कथित मनी-लॉन्ड्रिंग के एक मामले में पूछताछ के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी को बुधवार को समन जारी किया था. सोनिया गांधी (75) को ईडी ने आठ जून को मध्य दिल्ली के अपने मुख्यालय में पेश होने को कहा है, वहीं राहुल गांधी को दो जून को पेश होने को कहा गया है.

Published at : 02 Jun 2022 04:42 PM (IST) Tags: Covid-19 PM Modi Sonia Gandhi
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

Parliament Session 2026 Live: लोकसभा सदन की कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक स्थगित, स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर विपक्ष का हंगामा

Parliament Session 2026 Live: लोकसभा सदन की कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक स्थगित, स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर विपक्ष का हंगामा

कश्मीर में 1 हफ्ते बाद खुले स्कूल कॉलेज, शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने मोदी सरकार का जताया आभार

कश्मीर में 1 हफ्ते बाद खुले स्कूल कॉलेज,  शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने मोदी सरकार का जताया आभार

‘राष्ट्रपति खड़ीं... PM बैठे’ बंगाल सीएम ने पुरानी तस्वीर साझा की, प्रधानमंत्री मोदी को लेकर किया बड़ा दावा

‘राष्ट्रपति खड़ीं... PM बैठे’ बंगाल सीएम ने पुरानी तस्वीर साझा की, प्रधानमंत्री मोदी को लेकर किया बड़ा दावा

बंगाल SIR से नाम हटने के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचे लोग, तत्काल सुनवाई की मांग पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट?

बंगाल SIR से नाम हटने के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचे लोग, तत्काल सुनवाई की मांग पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट?

क्यों जैन समुदाय को ठेस पहुंचाना चाहते हैं? प्याज और लहसुन को लेकर वकील की ये मांग सुन CJI को आया गुस्सा

क्यों जैन समुदाय को ठेस पहुंचाना चाहते हैं? प्याज और लहसुन को लेकर वकील की ये मांग सुन CJI को आया गुस्सा

टॉप स्टोरीज

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' करेगी रिकॉर्ड तोड़ कमाई? राकेश बेदी ने बताई इसके पीछे की वजह

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' करेगी रिकॉर्ड तोड़ कमाई? राकेश बेदी ने बताई इसके पीछे की वजह

ईशान किशन पर टूटा था गमों का पहाड़, दो दिन पहले परिवार में हुईं 2 मौतें; फिर भी देश को जिताया वर्ल्ड कप

ईशान किशन पर टूटा था गमों का पहाड़, दो दिन पहले परिवार में हुईं 2 मौतें; फिर भी देश को जिताया वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो

टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो

नेपाल चुनाव में छाए JNU से पढ़े अमरेश सिंह, जानें किस चीज में की है पढ़ाई?

नेपाल चुनाव में छाए JNU से पढ़े अमरेश सिंह, जानें किस चीज में की है पढ़ाई?