एक्सप्लोरर
उत्तर प्रदेश के ये हैं करोड़पति उम्मीदवार, 100 करोड़ से अधिक की है इनकी संपत्ति
UP Election 2022
1/5

एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक रामपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नवाब काजिम अली खान सबसे अमीर हैं. उनके पास 2,96,88,48,840 रुपये की संपत्ति है. उनके बैंक अकाउंट में 3 लाख 37 हजार रुपये जमा है. मोटर व्हीकल के तौर पर उनके पास दो टोयोटा फॉर्च्यूनर है. नवाब काजिम अली खान और उनकी पत्नी के पास 78 लाख 97 हजार की ज्वैलरी है. नवाब काजिम के नाम पर 48 करोड़ 81 हजार की कृषि योग्य जमीन है इसके अलावा 224 करोड़ की गैरकृषि योग्य भूमि भी है.
2/5

दूसरे नंबर पर सबसे अमीर प्रत्याशी सपा के सुप्रिया ऐरन हैं. वह बरेली कैंट से चुनाव लड़ रही हैं. सुप्रिया ऐरन के पास 1,57,30,49,919 की कुल संपत्ति हैं. उनके बैंक अकाउंट में 1 करोड़ 31 लाख से अधिक रुपये जमा है. मोटर व्हीकल के तौर पर दो ट्रैक्टर, फोर्ड इंडवेयर, मर्सिडीज बेंज बैंज और एक ऑडी क्यू 7 है. सुप्रिया ऐरन के पास 2 डॉयमंड रिंग, 12 लाख की 8 घड़ियां और 4 लाख की 4 पेन हैं. ऐरन के नाम पर 4 करोड़ 46 लाख रुपये की कृषि योग्य जमीन, 16 करोड़ की गैर कृषि योग्य जमीन, 103 करोड़ से अधिक की कमर्शियल बिल्डिंग और 23 करोड़ की रेजिडेशिंयल बिल्डिंग हैं.
3/5

मथुरा से बीएसपी प्रत्याशी एसके शर्मा के पास 1,12,29,7,0,707 रुपये की कुल चल-अचल संपत्ति है. उनके बैंक अकाउंट में 1 करोड़ 30 लाख रुपये से अधिक जमा है. एसके शर्मा के नाम पर 5 करोड़ 20 लाख की एग्रीकल्चर लैंड है. इसके अलावा 23 करोड़ 61 लाख की गैर कृषि योग्य जमीन है.
4/5

अमरोहा से बीजेपी प्रत्याशी देवेंद्र नागपाल के पास 1,40,76,48,765 करोड़ की संपत्ति है. उनके परिवार के सदस्यों के बैंक अकाउंट में कुल 3,57,16,071 रुपये जमा है. मोटर व्हीकल के तौर पर एक जिप्सी और एक मर्सिडीज है. देवेंद्र नागपाल के नाम पर 5 करोड़ 35 लाख रुपये की कृषि योग्य भूमि और 34 करोड़ 52 लाख रुपये की गैर कृषि योग्य जमीन है.
5/5

सिकंदराबाद से सपा प्रत्याशी राहुल यादव छठवें सबसे अमीर प्रत्याशी हैं. उनके पास 1,00,63,02,500 रुपये की कुल चल-अचल संपत्ति है. हालांकि उनके बैंक अकाउंट में 85 लाख 72 रुपये जमा है. राहुल यादव और उनकी पत्नी के पास 51 लाख 30 हजार की ज्वैलरी है. मोटर व्हीकल के तौर पर उनके नाम पर केवल एक स्कॉर्पियो है. राहुल यादव के पास 39 करोड़ से अधिक की कृषि योग्य जमीन और 60 लाख रुपये की कमर्शियल बिल्डिंग है.
Published at : 13 Feb 2022 01:12 AM (IST)
और देखें
Advertisement
Advertisement
Advertisement
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
मध्य प्रदेश
विश्व
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड

























