एक्सप्लोरर
Photos: आज़ादी के उत्सव का ऐसा नज़ारा, CM गहलोत भी फोटो खींचने से खुद को रोक नहीं पाए
Independence Day 2023: राजस्थान में आजादी का उत्सव मनाया गया, जिसमें राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने शिरकत की. जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कई अहम घोषणाएं कीं.
सीएम गहलोत ने खींची आजादी के जश्न की फोटो.
1/7

स्वतंत्रता दिवस के उतस्व पर कई खूबसूरत सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, जिन्हें देख सीएम गहलोत भी खुद को फोटो खींचने से रोक नहीं पाए.
2/7

सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा, 'इस दौरान सीएम जश्न-ए-आज़ादी को संजोने की कोशिश. आज़ादी के उत्सव का नज़ारा ही कुछ ऐसा था कि एक क्लिक तो ज़रूरी था.'
3/7

ध्वजारोहण के साथ राजस्थान के युवाओं ने कई खूबसूरत परफॉर्मेंस से देशप्रेम का प्रदर्शन किया. सीएम गहलोत ने युवाओं से कहा, 'आज उत्साह का दिन, कल उम्मीदों से भरा होगा.'
4/7

सीएम गहलोत ने स्वतंत्रता दिवस की सुबह ध्वजारोहण किया और स्टेज से जनता को संबोधित किया. उन्होंने कहा, अब हमारा लक्ष्य वर्ष 2030 तक प्रदेश को देश का अग्रणी और सर्वोत्तम राज्य बनाना है.
5/7

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी योजनाओं की देश में सराहना हो रही है. इनमें स्वास्थ्य का अधिकार, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, निरोगी राजस्थान योजना, राजस्थान न्यूनतम आय गारंटी कानून भी शामिल हैं.
6/7

जयपुर की पहचान का एक अहम हिस्सा रामगढ़ बांध समय के साथ बनी परिस्थितियों में रामगढ़सूख गया और इसके अस्तित्व पर संकट आ गया.
7/7

इसके साथ ही गहलोत ने कहा कि दौसा, सवाई माधोपुर, करौली, भरतपुर एवं अलवर जिले के 53 बांधों को ईआरसीपी से जोड़कर भरे जाने की घोषणा की.
Published at : 15 Aug 2023 08:19 PM (IST)
और देखें
Advertisement
Advertisement
Advertisement
टॉप हेडलाइंस
विश्व
महाराष्ट्र
इंडिया
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड

























