एक्सप्लोरर
Politicians Love Story: किसी को ट्रेन तो किसी को बस में मिला हमसफर, जानिए कहां से शुरू हुई थी इन नेताओं की लव स्टोरी
मुख्तार अब्बास नकवी, शाहनवाज हुसैन, सुशील मोदी, उमर अब्दुल्ला
1/5

शाहनवाज हुसैन बीजेपी के बड़े नेता हैं. केंद्र सरकार में मंत्री भी रहे हैं. शाहनवाज हुसैन से रेनू संग लव मैरिज की है. मीडिया इंटरव्यू में शाहनवाज हुसैन बता चुके हैं कि उनकी रेनू से पहली मुलाकात दिल्ली में डीटीसी बस में हुई थी. उन्हीं मुलाकातों ने दोनों में पहले दोस्ती और फिर बाद में प्यार को जन्म दिया. आगे चलकर दोनों पति पत्नी बने.
2/5

बीजेपी सांसद सुशील मोदी बिहार के डिप्टी सीएम भी रह चुके हैं. उन्होंने क्रिश्चियन परिवार से संबंध रखने वालीं जेस्सी जॉर्ज से शादी की है. पटना विश्वविद्यालय में एबीवीपी के महासचिव रहते हुए सुशील मोदी एक बार ट्रेन से कहीं जा रहे थे तभी सफर के दौरान उनकी मुलाकात जेस्सी से हुई थी.
3/5

बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की शादी सीमा से हुई है. सीमा मुक्तार के साथ इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पढ़ती थीं. दोनों की पहली मुलाकात यूनिवर्सिटी में क्लास के दौरान हुई थी.
4/5

मनीष तिवारी कांग्रेस के बड़े नेता हैं. वह मनमोहन सिंह की सरकार में मंत्री भी थे. मनीष तिवारी की पत्नी का नाम नाज़नीन है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मनीष तिवारी की नाजनीन से पहली मुलाकात कांग्रेस के किसी कार्यक्रम में मुंबई में हुई थी. दरअसल तब नाजनीन मुंबई में कांग्रेस वीमेन विंग की प्रेसीडेंट थीं और मनीष तिवारी एनएसयूआई के प्रेसीडेंट.
5/5

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने पायल नाथ के साथ लव मैरिज की थी. पायल से उमर की पहली मुलाकात दिल्ली के ओबेरॉय होटल में हुई थी. दोनों वहां किसी फंक्शन में शामिल होने पहुंचे थे. बाद में दोनों ने शादी रचाई. अब दोनों अलग हो चुके हैं.
Published at : 24 Dec 2021 09:17 PM (IST)
और देखें























