एक्सप्लोरर
Punjab: मुख्यमंत्री चन्नी ने अपने कुछ मंत्रियों के साथ करतारपुर गुरुद्वारा साहिब में की अरदास, देखें Photos
पंजाब के सीएम चन्नी
1/5

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने मंत्रिमंडल के कुछ सदस्यों के साथ बृहस्पतिवार को पाकिस्तान में गुरुद्वारा दरबार साहिब में अरदास की. वे करतारपुर गलियारे से होकर गुरुद्वारा पहुंचे। इसे 20 महीने के अंतराल के बाद श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोला गया है. चार किलोमीटर लंबा यह गलियारा, पाकिस्तान के करतारपुर में गुरुद्वारा दरबार साहिब को गुरदासपुर जिला स्थित डेरा बाबा नानक गुरुद्वारा से जोड़ता है और इससे होकर जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं है.
2/5

कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण गुरुद्वारा दरबार साहिब के लिए तीर्थयात्रा करीब 20 महीने से स्थगित थी.‘इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड’ (ईटीपीबी) के प्रवक्ता आमिर हाशमी ने बताया कि चन्नी नीत जत्था के अलावा भारतीय जनता पार्टी (BJP) का एक जत्था भी गुरुद्वारा दरबार साहिब पहुंचा. हाशमी ने कहा, ‘‘ भारत में पड़ने वाले पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों सहित, 30 लोगों के साथ करतारपुर गलियारे से गुरुद्वारा करतारपुर साहिब पहुंचे.’’
Published at : 18 Nov 2021 07:19 PM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
इंडिया
इंडिया
चुनाव 2026

रुमान हाशमी, वरिष्ठ पत्रकार
Opinion



























