एक्सप्लोरर
लुक्स में कमाल लेकिन फिर भी बॉलीवुड में नहीं कर सके धमाल, जानें कौन से हैं वो एक्टर
1/6

ज़ायेद खान(Zayed Khan) ने मैं हूं ना जैसी फिल्म में शाहरुख खान के साथ काम किया. इसके अलावा वो सोलो लीड फिल्मों में भी नज़र आए. लेकिन बॉलीवुड का ये हैंडसम हीरो अपना जादू अपनी एक्टिंग में न चला सका लिहाज़ा कई सालों से उनकी कोई भी फिल्म नहीं आई है. ये बात और है कि ज़ायेद खान इंडस्ट्री में कमबैक की तैयारी कर रहे हैं.
2/6

इमरान खान(Imran Khan) ने जाने तू या जाने ना फिल्म से बॉलीवुड में अपना आगाज़ किया. फिल्म हिट रही थी कहानी यूथ को खूब भाई और रातों रात इमरान की किस्मत चमक उठी. लेकिन इसके बाद न जाने क्या हुआ इमरान एक भी फिल्म में वो कमाल नहीं दिखा सके जो पहली फिल्म में किया. नतीजा आज वो बमुश्किल ही फिल्मों में नज़र आते हैं, और इंडस्ट्री को लगभग अलविदा ही कह चुके हैं.
Published at :
और देखें



























