एक्सप्लोरर
Shark Tank India 2: विनीता सिंह से लेकर अनुपम मित्तल तक, घाटे में चल रहा इन ‘शार्क्स’ का बिजनेस! हो रहा इतना लॉस
Shark Tank India 2 Judges: ‘शार्क टैंक इंडिया’ के सभी शार्क्स की कंपनियां घाटे में चल रही हैं. जाने-माने ऑथर अंकित उत्तम ने अपने लिंकडिन पोस्ट में सभी शार्क्स की डूबती कंपनी का ब्योरा दिया है.
घाटे में चल रहा 'शार्क टैं इंडिया' के जजेस का बिजनेस (फोटो क्रेडिट- Instagram)
1/9

टीवी शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ को देश के जाने-माने बिजनेसमैन अश्नीर ग्रोवर, अमन गुप्ता, अनुपम मित्तल, पीयूष बंसल, नमिता थापर, नमिता थापर, अमित जैन और गजल अलघ ने जज कर चुके हैं. ‘शार्क टैंक इंडिया’ के अबतक के सभी जजेस कई एंटरप्रेन्योर्स की कंपनियों में इनवेस्ट कर चुके हैं, साथ ही बिजनेस से जुड़े ज्ञान भी देते हैं. हालांकि, एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, एक शार्क को छोड़ बाकी सभी शार्क्स की कंपनियां घाटे में चल रही हैं. जाने-माने ऑथर अंकित उत्तम ने अपने लिंकडिन पोस्ट में सभी शार्क्स की डूबती कंपनी का ब्योरा दिया है. अंकित का कहना है कि ‘शार्क टैंक’ का यूएस वर्जन में जितने भी जज हैं, उनका बिजनेस प्रोफिट में है, जबकि इंडिया बेस्ड शो में अमन गुप्ता को छोड़कर सभी जजेस घाटे में चल रहे हैं. उन्होंने एक-एक करके सभी शार्क्स के घाटे का ब्योरा दिया है. आइए जानते हैं आंकड़े.
2/9

Sugar Cosmetics CEO Vineeta Singh: विनीता सिंह (Vineeta Singh) ‘शुगर कॉस्मेटिक्स’ (Sugar Cosmetics) की फाउंडर और सीईओ हैं. ऑथर के मुताबिक, फाइनेंशियल ईयर 2022 में कंपनी को 75 करोड़ का नुकसान हुआ है, जो FY2021 के मुकाबले 21.1 करोड़ रुपये ज्यादा है.
Published at : 17 Jan 2023 10:21 AM (IST)
और देखें


























