एक्सप्लोरर
इन टीवी सेलेब्स ने खरीदा अपने सपनों का आशियाना , लिस्ट में रोहित पुरोहित से लेकर अर्चना-अंजलि अरोड़ा तक का नाम शामिल
TV Celebs Who Buy Home: रोहित पुरोहित, अंजलि समेत कई ऐसे टीवी स्टार्स हैं जिन्होंने हाल ही में अपना घर खरीदा है. ये सेलेब्स अपनी मेहनत के दम पर मुंबई में सपनों का आशियाना बनाने में कामयाब हुए हैं.
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के एक्टर रोहित पुरोहित ने हाल ही में मुंबई में एक घर खरीदा और गृह प्रवेश करते हुए सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर कीं. अदिति भाटिया और अर्चना गौतम समेत कई ऐसे टीवी सितारे हैं जिन्होंने हाल ही में अपने नए घर का गृह प्रवेश किया. आइए एक नजर डालते हैं उन सेलेब्स पर जिन्होंने हाल ही में घर खरीदा है.
1/7

टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्टर रोहित पुरोहित ने हाल ही में मुंबई में एक घर खरीदा है. रोहित ने पत्नी शीना बजाज के साथ नए और मुंबई में पहले घर की फोटोज शेयर की हैं. रोहित पुरोहित 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अरमान के किरदार से काफी पॉपुलैरिटी हासिल कर रहे हैं. शो में अरमान के रोल को दर्शकों ने पसंद किया है. शीना ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, 'जन्मदिन, घर प्रवेश और फादर्स डे जब ये सब एक ही दिन होता है. मुंबई में हमारे पहले आशियाना के लिए बहुत खुश हूं.'
2/7

'ये है मोहब्बतें' फेम अदिति भाटिया ने घर-घर में अपनी खास पहचान बनाई है. हाल ही में एक्ट्रेस ने मुंबई में अपने सपनों का आशियाना खरीदा है. लाइलैक साड़ी में अदिति भाटिया ने अपनी मां के साथ मिलकर सोशल मीडिया पर गृह प्रवेश की पूजा की फोटोज शेयर की थी. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस पारंपरिक तरीके से पूजा पाठ करती हुई नजर आ रही हैं.
Published at : 18 Jun 2024 11:04 AM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
विश्व
क्रिकेट

























