एक्सप्लोरर
हंसिका मोटवानी ने खरीदा करोड़ों का आशियाना, सिर पर कलश रख पति संग किया गृह प्रवेश, तस्वीरें शेयर कर दिखाई नए घर की झलक
हंसिका मोटवानी करोड़ों के आलीशान घर की मालकिन बन गई हैं. एक्ट्रेस ने अपने नए घर में पति संग गृह प्रवेश किया. इसकी तस्वीरें भी हंसिका ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं.
हंसिका मोटवानी ने न केवल बॉलीवुड बल्कि टॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई है. एक्ट्रेस ने कभी ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म 'कोई... मिल गया' में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर करियर शुरू किया था. इसके बाद वे टॉलीवुड की सुपरस्टार बन गईं. उनके लाखों फैंस हैं. वहीं पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस ने अपने सपनों के राजकुमार सोहेल खतुरिया से शादी की है. हाल ही में, कपल ने एक नया घर खरीदा है. एक्ट्रेस ने अपने तस्वीरें शेयर कर अपने ड्रीम होम की झलक भी दिखला दी है.
1/9

हंसिका मोटवानी ने अपना सपनों का आशियाना खरीद लिया है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पति सोहेल खतुरिया के साथ अपने नए घर की झलक दिखाई है.
2/9

तस्वीरो में देखा जा सकता है कि हंसिका ने पूरे रीति-रिवाजों के साथ अपने नए घर की गृह प्रवेश पूजा की है. इस तस्वीर में एक्ट्रेस के नए आशियाने में हवन होता दिख रहा है.
Published at : 17 Oct 2024 12:37 PM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
विश्व
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
क्रिकेट
बॉलीवुड

























