एक्सप्लोरर
Sawan Pradosh Vrat 2023: नौकरी में है परेशानी तो सोम प्रदोष व्रत में करें काली मिर्च का ये उपाय, मिलेगी सफलता
Sawan Som Pradosh Vrat 2023: आखिरी सावन सोमवार पर 28 अगस्त 2023 को सोम प्रदोष व्रत का संयोग बन रहा है. इस दिन सूर्यास्त के समय कुछ खास उपाय करने से बड़े से बड़ा संकट, दोष खत्म हो जाता है.
सावन सोम प्रदोष व्रत 2023
1/5

इंटरव्यू में हर बार असफलता मिल रही है तो सोम प्रदोष व्रत के दिन एक काली मिर्च शाम को पूजा में शिवलिंग पर चढ़ाए, दूसरी काली मिर्च मुख्य द्वार की चौखट पर रखें. अब उल्टा पांव उस दरवाजे की काली मिर्च पर रखकर इंटरव्यू के लिए निकले. मान्यता है इससे आपको विजय प्राप्त होगी.
2/5

नौकरी में विरोधी आपको सता रहा है, लक्ष्य प्राप्ति में बाधा बन रहा है तो सोमवार के दिन पीपल का स्वच्छ पत्ता ले आएं. ध्यान रहे पत्ता खंडित न हो. इसे गंगाजल से धोकर थाली में रखें और 11 बार गायत्री मंत्र का जाप करें. अब इसे शिव की शरण में रख दें. 5 सोमवार तक ये उपाय करें. कहते हैं इस उपाय से शत्रु कभी परेशान नहीं करेगा.
3/5

सावन सोमवार और प्रदोष व्रत के संयोग में शिवलिंग पर एक मुठ्ठी चावल चढ़ा दें. लक्ष्मी प्राप्ति के लिए ये सबसे कारगर उपाय माना जाता है. नौकरी में तरक्की के मार्ग खुलते हैं.
4/5

शिव पुराण के अनुसार हर माह की त्रयोदशी तिथि पर शिव शाम को प्रसन्न होकर नृत्य करते हैं. इसे दौरान शिवलिंग पर एक बेलपत्र रखकर जलाभिषेक करें. 108 बार शिव के पंचाक्षरी मंत्र का जाप करते हुए अभिषेक करना है. मान्यता है इससे नौकरी में आ रही परेशानियां खत्म होती है. तनाव से मुक्ति मिलती है.
5/5

आंक का फूल शिव को अति प्रिय है. सावन सोम प्रदोष व्रत के दिन आंकड़े का फूल शिवलिंग पर चढ़ाने से अनंत गुना फल मिलता है. सुख-समृद्धि आती है.
Published at : 26 Aug 2023 09:10 PM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
विश्व
महाराष्ट्र
क्रिकेट
ओटीटी
























