एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री मोदी और पुतिन का स्वागत करेंगे जिनपिंग, अमेरिका से तनाव के बीच कहा - 'हमारे संबंध...'

PM Modi China visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के बाद चीन दौरे पर जाएंगे. पीएम मोदी के साथ-साथ रूस के राष्ट्रपति पुतिन भी चीन जाएंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन दौरे पर जाएंगे. चीन में होने वाले SCO शिखर सम्मेलन मोदी के साथ-साथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी शामिल होंगे. इस शिखर सम्मेलन से ठीक पहले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग बड़ा बयान दिया है. उन्होंने मंगलवार (26 अगस्त) को कहा कि रूस और चीन के संबंध दुनिया में सबसे ज्यादा स्थिर हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक जिनपिंग खुद पीएम मोदी और पुतिन का स्वागत करने के लिए तैयार हैं.

अमेरिका और भारत के बीच तनाव की स्थिति है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भारत के रूस से तेल खरीदने से दिक्कत है. इसी वजह से ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ भी लगा दिया है. इस मसले पर रूस ने कहा था कि ट्रंप का भारत पर टैरिफ लगाना गलत है. रूस के राष्ट्रपति पुतिन भी शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. इससे पहले जिनपिंग ने कहा, ''हमारे संबंध सबसे स्थिर और परिपक्व हैं. यह हमारे लिए रणनीतिक रूप से काफी अहम है.''

चीन से पहले जापान यात्रा पर जाएंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी 28 अगस्त से 1 सितंबर तक जापान और चीन की यात्रा पर रहेंगे. इस दौरान वह जापान में 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन और चीन में शंघाई सहयोग परिषद (SCO) की 25वीं बैठक में हिस्सा लेंगे. पीएम मोदी की आगामी जापान और चीन यात्रा के बारे में विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी जापान के पीएम शिगेरु इशिबा के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए 29 और 30 अगस्त को जापान में रहेंगे."

बता दें कि शी जिनपिंग के साथ, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और मध्य एशिया, दक्षिण एशिया, मध्य पूर्व और दक्षिण पूर्व एशिया के कई बड़े नेता भी भाग लेंगे. पीएम मोदी ने पिछले साल रूस में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में जिनपिंग और पुतिन के साथ मंच साझा किया था. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी सेना का MH60 हेलीकॉप्टर क्रैश, अरब सागर में इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा
अमेरिकी सेना का MH60 हेलीकॉप्टर क्रैश, अरब सागर में इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा
तेल संकट में रूस तो मदद को आगे आया भारत, टैंकर से भेजे करीब 60 हजार मीट्रिक टन पेट्रोल
तेल संकट में रूस तो मदद को आगे आया भारत, टैंकर से भेजे करीब 60 हजार मीट्रिक टन पेट्रोल
अयातुल्ला खामनेई की 9 जुलाई को अंतिम विदाई, नितिन नबीन और खरगे को ईरान से मिला न्योता
अयातुल्ला खामनेई की 9 जुलाई को अंतिम विदाई, नितिन नबीन और खरगे को ईरान से मिला न्योता
एक तो भीषण गर्मी की मार, ऊपर से बिजली विभाग का प्रहार... रावलपिंडी में बिजली कटौती से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त
एक तो भीषण गर्मी की मार, ऊपर से बिजली विभाग का प्रहार... रावलपिंडी में बिजली कटौती से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त

वीडियोज

Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर चोरी मामले का वो 'छुपा हुआ' सच!
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी वाला बक्सा..अंदर क्या क्या मिला? | CM Yogi | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
अमरनाथ यात्रा 2026 की शुरुआत, जम्मू से रवाना हुआ 'बाबा बर्फानी' के भक्तों का पहला जत्था
अमरनाथ यात्रा 2026 की शुरुआत, जम्मू से रवाना हुआ 'बाबा बर्फानी' के भक्तों का पहला जत्था
IND VS ENG: अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों बना दिए इतने रन, पहले टी-20 में क्या हुआ पढ़िए Highlights
IND VS ENG: अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों बना दिए इतने रन, पहले टी-20 में क्या हुआ पढ़िए Highlights
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
Fake Water Bottle Viral Video : UP स्टेशन पर 'फेक वॉटर बॉटल' बेचने का दावा, वीडियो पर रेलवे ने दिया जवाब
UP स्टेशन पर 'फेक वॉटर बॉटल' बेचने का दावा, वीडियो पर रेलवे ने दिया जवाब
Siri या Alexa... किस AI Voice Assistant ने दुनिया में पहले मारी एंट्री, कौन है यूजर्स की पसंद?
Siri या Alexa... किस AI Voice Assistant ने दुनिया में पहले मारी एंट्री, कौन है यूजर्स की पसंद?
Embed widget