एक्सप्लोरर

चीन के वुहान में आए कोरोना के नए मामले, व्यापक जांच के आदेश, इसी शहर में हुई थी कोरोना की उत्पत्ति

Wuhan Covid 19 Cases: चीन के वुहान शहर में ही कोरोना का सबसे पहला मामला आया था. यहां एक बार फिर से कोरोना के नए मामले आए हैं. इसके बाद व्यापक जांच के आदेश दिए गए हैं.

Wuhan Covid 19 Cases: चीन के अधिकारियों ने वुहान में कोविड-19 के मामले असमान्य रूप से बढ़ने पर शहर में व्यापक स्तर पर जांच करने की मंगलवार को घोषणा की. 2019 के अंत में वुहान शहर में ही इस महामारी की उत्पत्ति हुई थी. वुहान में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नये मामले सामने आए, जो एक साल से अधिक समय में वहां स्थानीय स्तर पर सामने आए संक्रमण के नए मामले हैं.

वुहान में महामारी की शुरूआत होने के बाद से चीन ने देश में संक्रमण के प्रसार पर बहुत हद तक नियंत्रण कर लिया था. तब से, जब कभी संक्रमण के नये मामले सामने आए, अधिकारियों ने फौरन लॉकडाउन लागू कर और व्यापक स्तर पर जांच के जरिए महामारी के प्रसार को काबू कर लिया.

कोविड-19 मामलों की मौजूदा संख्या सैकड़ों में है और यह (कोविड-19) पहले की तुलना में कहीं अधिक व्यापक स्तर पर फैला है और कई प्रांतों और राजधानी बीजिंग सहित शहरों में पहुंच गया है.

इनमें से कई मामले कोविड-19 के डेल्टा स्वरूप के हैं जो काफी संक्रामक हैं. राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने मंगलवार को कहा कि सोमवार को 90 मामलों की पुष्टि हुई, जिनमें 61 मामले स्थानीय स्तर पर संक्रमण होने के हैं जबकि 29 मामले हाल ही में विदेशों से आए लोगों में हैं.

स्थानीय मामलों में ज्यादातर जियांग्सु प्रांत में है, जहां प्रांतीय राजधानी नानजिंग में हवाईअड्डे पर संक्रमण के मामले सामने आए और यह 105 किमी दूर यांगझोउ शहर तक पहुंच गया.

अधिकारियों ने नानजिंग में पांच और यांगझोउ शहर में 40 नये मामलों की पुष्टि की है. पांच अन्य प्रांत और बीजिंग तथा शंघाई शहर में नये स्थानीय मामले एकल अंक में सामने आए हैं.

इस बीच, सरकार से संबद्ध वैज्ञानिकों ने कहा है कि कोविड-19 का चीनी टीका वायरस के नये स्वरूप के खिलाफ कम प्रभाव क्षमता रखता है, लेकिन फिर भी कुछ सुरक्षा प्रदान करता है. चीन में अभी सिर्फ चीनी टीके ही दिये जा रहे हैं. अधिकारियों के मुताबिक देश में अब तक 1.6 अरब खुराक दी जा चुकी है. 

इन चार राज्यों के 18 जिलों में बढ़ रहे कोरोना के मामले, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- अभी खत्म नहीं दूसरी लहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
'इंतजार करो...', ईरान के निशाने पर ट्रंप फैमिली? धमकी भरा VIDEO जारी
'इंतजार करो...', ईरान के निशाने पर ट्रंप फैमिली? धमकी भरा VIDEO जारी
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
क्या लाखों भारतीयों को मिलेगा ग्रीन कार्ड? US में नया इमिग्रेशन बिल पेश
क्या लाखों भारतीयों को मिलेगा ग्रीन कार्ड? US में नया इमिग्रेशन बिल पेश

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget