एक्सप्लोरर

इजराइल-फलस्तीन के बीच संघर्ष में बंटी दुनिया, जानिए कौन देश किसके साथ है खड़ा

इजराइल-फलस्तीन के बीच छिड़ी लड़ाई दुनिया पर असरअंदाज हो रही है. दोनों तरफ से हो रही संघर्ष की कार्रवाई पर दुनिया जहां दो खेमे में बंट गई है, तो वहीं एक खेमा ऐसा भी है जो किसी के पक्ष-विपक्ष में नहीं है. ऐसे में जानना जरूरी है कि कौन सा देश फलस्तीन के साथ खड़ा है और कौन इजराइल के साथ है.

 
फलस्तीनियों और इजराइल के बीच शुरू हुआ खूनी संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है. दोनों तरफ से आक्रामक कार्रवाई जारी है जिसमें मासूम बच्चों समेत सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है. दोनों पक्षों के बीच छिड़ा संघर्ष ने दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा है और संयम बरतने की अपील की जा रही है. लेकिन इस बीच अलग-अलग देश कई खेमे में बंटते हुए नजर आ रहे हैं. लिहाजा, ये जानना जरूरी है कि कौन सा देश किसके पक्ष में खड़ा है. 

अमेरिका समेत 25 देश फलस्तीन के खिलाफ

सबसे पहले बात अमेरिका की करें तो ये किसी से छिपा नहीं है कि उसकी निकटता इजराइल के साथ है. उसने फलस्तीनियों के रॉकेट हमले के खिलाफ इजराइल के आत्मरक्षा का समर्थन किया है. हालांकि राजनियक स्तर पर संघर्ष विराम की कवायद शुरू कर दी है और दोनों पक्षों के बीच विवाद के हल पर अपनी प्रतिबद्धता जताया है. 

यूरोपीय देशों में ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने इजराइल के साथ खड़े हैं. ब्रिटेन में इजराइल के हमलों का विरोध करने की मांग और प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कड़ा रुख अपनाया. उन्होंने ट्वीट किया, "हमारे समाज में कट्टरता के लिए कोई जगह नहीं है. मैं ब्रिटेन के यहूदियों के साथ खड़ा हूं.” फ्रांस में भी फलस्तीनियों के समर्थन में मार्च का सरकार पर असर नहीं हुआ. विरोध प्रदर्शन पर पाबंदी के कारण प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प देखने को मिला. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इजराइल के आत्मरक्षा का बचाव किया. हालांकि, फ्रांस ने इजराइल और फलस्तीन दोनों ही पक्षों से शांति बरतने की अपील भी की है.

जर्मनी भी इजराइल के समर्थन में खड़ा हो गया. इजराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने समर्थन में आए ऑस्ट्रेलिया, अलबेनिया, ऑस्ट्रिया, ब्राज़ील, कनाडा, कोलंबिया, साइप्रस, जॉर्जिया, हंगरी, इटली, स्लोवेनिया और यूक्रेन समेत 25 देशों का धन्यवाद कहा. ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने दोनों पक्षों से संयम बनाए रखने की अपील करते हुए इजराइल के आत्मरक्षा का बचाव किया लेकिन साथ ही फलस्तीनियों की सुरक्षा की भी चिंता जताई.

फलस्तीन के समर्थन में खुलकर इस्लामिक देश

दूसरी तरफ इस्लामिक देशों ने इजराइल की कार्रवाई पर सख्त एतराज जताया. सऊदी अरब, तुर्की, ईरान, पाकिस्तान, कुवैत और खाड़ी के कई देशों ने फलस्तीन का पक्ष लिया. तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप्प अर्दोआन ने एक कदम आगे बढ़कर इजराइल को सख्त चेतावनी दी. उन्होंने कहा, "अगर पूरी दुनिया भी खामोश हो जाए तो भी तुर्की अपनी आवाज उठाता रहेगा." उन्होंने इजराइल पर प्रतिबंध लगाने तक की मांग की. सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी फलस्तीनियों के साथ खड़ा होने की बात कही. उसने फलस्तीन में हर तरह के कब्जे को खत्म करने का समर्थन किया. ईरान ने संयुक्त राष्ट्र और इस्लामिक देशों से इजराइल को फलस्तीन पर हमले करने से रोकने की मांग की. पाकिस्तान ने भी फलस्तीनियों पर हमले के खिलाफ इजराइल की खुलकर आलोचना की. 


संघर्ष पर कुछ देशों ने बीच का अपनाया रास्ता

फलस्तीनियों और इजराइल के बीच जारी संघर्ष में कुछ ऐसे देश भी हैं जिन्होंने खुलकर अपनी राय नहीं रखी है बल्कि बीच का रास्ता अख्तियार किया है. भारत ने इस मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच किसी का न तो समर्थन किया और न ही पक्ष में आया है. दोनों देशों से अच्छे संबंध को देखते हुए उसने दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील की. किसी एक का पक्ष लेने के बजाए रूस ने हिंसा के चलते अपनी सुरक्षा की चिंता जताई है. रूस ने कहा कि दोनों देश के बीच संघर्ष के कारण उसकी सुरक्षा प्रभावित हो रही है. चीन ने इजराइल-फलस्तीनियों के बीच हो रहे संघर्ष की आड़ में अमेरिका को निशाने पर लिया. 

साल 2020 में घटी अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन और कमला हैरिस की आय, आयकर रिटर्न से मिली जानकारी

दुनिया के टॉप अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर फिसले Elon Musk, जानिए कौन निकला आगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
France Wildfires: फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति
फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति
पाकिस्तान ने फिर की नापाक हरकत, इशाक डार ने बोला झूठ तो भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- आतंकवाद...
पाकिस्तान ने फिर की नापाक हरकत, इशाक डार ने बोला झूठ तो भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- आतंकवाद...
डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, भारत-पाकिस्तान पर कितने प्रतिशत लगाया?
डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, भारत-पाकिस्तान पर कितने प्रतिशत लगाया?

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget