एक्सप्लोरर

दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 7 करोड़ के पार, 24 घंटे में 6.60 लाख नए केस, 12 हजार से ज्यादा की मौत

दुनियाभर में अबतक सात करोड़ छह लाख 81 हजार लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से अबतक 15 लाख 87 हजार लोगों की मौत हो चुकी है.

World Coronavirus Update: दुनिया के 218 देशों में अबतक सात करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. दुनियाभर में पिछले 24 घंटे में 6.60 लाख नए मामले सामने आए और 12,522 संक्रमितों की जान चली गई है. इससे पहले 4 दिसंबर को सबसे ज्यादा 6.94 लाख केस और 3 दिसंबर को सबसे ज्यादा 12,861 लोगों की मौत हुई थी. बीते दिन दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में सबसे ज्यादा मौत हुई है. इसके बाद इटली, मैक्सिको, ब्राजील, रूस, जर्मनी, यूके, भारत में मौत के सबसे ज्यादा केस आए.

कोरोना से मौत का आंकड़ा 16 लाख तक पहुंचा वर्ल्डोमीटर वेबसाइट के मुताबिक, दुनिया में अबतक सात करोड़ छह लाख 81 हजार मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से अबतक 15 लाख 87 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि चार करोड़ 91 लाख से ज्यादा लोग ठीक भी हो चुके हैं. एक करोड़ 99 लाख 64 हजार लोग अभी भी कोरोना संक्रमित हैं, उनका इलाज चल रहा है.

कोरोना से प्रभावित टॉप-10 देश कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका सबसे ऊपर है. सबसे ज्यादा तेजी से मामले भी अमेरिका में बढ़ रहे हैं. अमेरिका में पिछले 24 घंटों में दो लाख 1 हजार से ज्यादा नए केस आए हैं. इसके बाद भारत का नंबर आता है. भारत में 98 लाख कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, यहां पिछले 24 घंटे में 35 हजार मामले बढ़े हैं. वहीं कोरोना से तीसरे सबसे ज्यादा प्रभावित देश ब्राजील में 24 घंटे में 53 हजार मामले दर्ज किए गए.

  • अमेरिका: केस- 16,022,964, मौत- 299,595
  • भारत:      केस- 9,796,992, मौत- 142,222
  • ब्राजील:    केस- 6,783,543, मौत- 179,801
  • रूस:        केस- 2,569,126, मौत- 45,280
  • फ्रांस:       केस- 2,337,966, मौत- 56,940
  • यूके:         केस- 1,787,783, मौत- 63,082
  • इटली:      केस- 1,787,147, मौत- 62,626
  • टर्की:        केस- 1,748,567, मौत- 15,751
  • स्पेन:        केस- 1,734,386, मौत- 47,344
  • अर्जेंटीना: केस- 1,482,216, मौत- 40,431

किस देश में हुई कितनी मौत? वहीं, कोरोना से मौतों के मामले में वर्तमान में 179,801 मामलों के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है. 20,000 से ज्यादा मौतों वाले अन्य देश मेक्सिको (111,655), ब्रिटेन (63,082), इटली (62,626), फ्रांस (56,940), ईरान (51,496), स्पेन (47,344), रूस (45,280), अर्जेंटीना (40,431), कोलंबिया (38,484), पेरू (36,455), दक्षिण अफ्रीका (22,747), पोलांड (21,630) और जर्मनी (21,233) हैं.

दुनिया के 25 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख के पार पहुंच चुकी है. इनमें इटली, पेरू, साउथ अफ्रीका, ईरान, जर्मनी, पोलांड और चिली भी शामिल है. दुनिया के 16 देशों में 20 हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है. इनमें से 11 देश ऐसे हैं, जहां 40 हजार से ज्यादा मौत हुई है. वहीं 54 फीसदी लोगों की जान सिर्फ छह देशों में गई है. ये देश हैं- अमेरिका, ब्राजील, भारत, मैक्सिको, ब्रिटेन, इटली.

ये भी पढ़ें- विदेश मंत्री जयशंकर के बयान से तिलमिलाया चीन, तनाव के लिए उल्टा भारत को ठहराया कसूरवार कोरोना वायरसः उड़ान के दौरान केबिन क्रू की सुरक्षा के लिए चीन ने जारी किए निर्देश, पहनना होगा डायपर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने लिंडसे को मारा? ट्रंप के करीबी की मौत के तुरंत बाद जारी की डरावनी फोटो, अगला टारगेट कौन
ईरान ने लिंडसे को मारा? ट्रंप के करीबी की मौत के तुरंत बाद जारी की डरावनी फोटो, अगला टारगेट कौन
ईरान की हिट लिस्ट में ट्रंप से मेलोनी तक इन नेताओं के नाम? ईरानी मीडिया ने छापी 'मोस्ट वॉन्टेड' नेताओं की सूची
ईरान की हिट लिस्ट में ट्रंप से मेलोनी तक इन नेताओं के नाम? ईरानी मीडिया ने छापी 'मोस्ट वॉन्टेड' नेताओं की सूची
ग्राहम लिंडसे के निधन पर आया US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'वो उन लोगों में से थे जो...'
ग्राहम लिंडसे के निधन पर आया US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'वो उन लोगों में से थे जो...'
अमेरिकी हमलों के बीच ट्रंप पर भड़के ईरानी स्पीकर गालिबाफ, बोले - 'एकतरफा ज्ञापन समझौता...'
अमेरिकी हमलों के बीच ट्रंप पर भड़के ईरानी स्पीकर गालिबाफ, बोले - 'एकतरफा ज्ञापन समझौता...'

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget