एक्सप्लोरर

Pollution: इस शहर में प्रदूषण से घुटा अवाम का दम! सरकार बोली- 20 लाख लोगों को इलाज की जरूरत, Work From Home के आदेश

Air Pollution In Thailand: वायु प्रदूषण के कारण पूर्वी एशियाई देश थाईलैंड के लाखों लोगों को सांस संबंधी दिक्कतें हो गई हैं. चियांग माई शहर के हालत ज्यादा बिगड़े. वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी जा रही है.

Air Pollution: भारत-पाकिस्‍तान और बांग्‍लादेश जैसे एशियाई देशों में वायु प्रदूषण की खबरें आए रोज आती रहती हैं. लेकिन आपका ध्‍यान इसी महाद्वीप के एक और देश में प्रदूषण (Pollution) से मचे कोहराम पर नहीं गया होगा. हम बात कर रहे हैं, थाईलैंड (Thailand) की. जहां कई शहरों में लाखों लोगों की तबियत वायु-प्रदूषण से बिगड़ गई है, और नित नए मरीज मिल रहे हैं.

उत्तरी थाई शहर चियांग माई में स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने वायु गुणवत्‍ता सूचकांक की जांच की तो पाया कि हवा सांस लेने लायक नहीं बची. इसके चलते अधिकारियों ने शुक्रवार (7 जुलाई) को उत्तरी थाई शहर चियांग माई में लोगों से घर के अंदर रहने और घर से काम करने का आग्रह किया. उन्‍होंने कहा कि वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है और ऐसे में लोग खुले में न घूमें.

थाईलैंड की हवा खराब, धुएं-धूल ने बिगाड़ा हाल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चियांग माई में हवा अधिक गंदी होने के पीछे वहां हाल के हफ्तों में जंगल में लगी आग है, जिसके धुएं और धूल के गुबार ने लोकप्रिय पर्यटन स्थल को ढक लिया है. इसके अलावा वहां के किसानों ने भी फसल के अवशेषों को जलाया था, उसका भी बुरा असर पड़ा.

अब ये थाई शहर दुनिया में सबसे प्रदूषित !

शुक्रवार की सुबह, हवाई निगरानी वेबसाइट IQAir ने दिल्ली और लाहौर जैसे नियमित हॉटस्पॉट से आगे बढ़कर थाईलैंड के चियांग माई को दुनिया के सबसे प्रदूषित प्रमुख शहर के रूप में दिखाया. IQAir के अनुसार, सबसे खतरनाक PM2.5 कणों के स्तर - इतने छोटे कि वे रक्तप्रवाह में प्रवेश कर सकते हैं - विश्व स्वास्थ्य संगठन की सालाना गाइडलाइन से 66 गुना से अधिक थे.

लोगों को घर से काम करने को कहा जा रहा

ऐसी भयानक स्थिति में चियांग माई के प्रांतीय गवर्नर निरत पोंगसिटावोर्न ने एक बयान जारी कर लोगों से घर के अंदर रहने और पीएम 2.5 कणों से "खुद को बचाने और स्वास्थ्य प्रभाव को कम करने" के लिए घर से काम करने का आग्रह किया है. वैसे थाईलैंड वर्ष की शुरुआत से ही वायु प्रदूषण की चपेट में है, जिसकी धुंधली तस्‍वीरें इंटरनेट पर आ चुकी हैं. 

20 लाख लोगों को अस्‍पताल में भर्ती कराने की जरूरत

थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस वर्ष वायु प्रदूषण के कारण उनके यहां लाखों लोग बीमार हुए हैं. श्वसन संबंधी दिक्‍कतों के चलते वहां लगभग दो मिलियन लोगों को अस्पताल में इलाज की आवश्यकता है.

यह भी पढ़ें: थाईलैंड में जहरीली हवा के कारण बदतर हुए हालात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel-US Iran War Live: 'अगले हफ्ते ईरान पर करेंगे बड़ा हमला', ट्रंप की धमकी, सऊदी ने तेहरान के 28 ड्रोन किए तबाह
Live: 'अगले हफ्ते ईरान पर करेंगे बड़ा हमला', ट्रंप की धमकी, सऊदी ने तेहरान के 28 ड्रोन किए तबाह
जंग के बीच ईरान से भारत को बड़ी राहत, होमुर्ज स्ट्रेट से 2 LPG टैंकर निकालने की दी इजाजत
जंग के बीच ईरान से भारत को बड़ी राहत, होमुर्ज स्ट्रेट से 2 LPG टैंकर निकालने की दी इजाजत
Iran US War: समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
US Iran War: ईरान से जंग के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, दक्षिण कोरिया से हटाया THAAD मिसाइल डिफेंस सिस्टम, जानें कारण
ईरान से जंग के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, दक्षिण कोरिया से हटाया THAAD मिसाइल डिफेंस सिस्टम

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News
Chitra Tripathi:गैस संकट पर सियासी जंग, जनता में बढ़ा तनाव | Us Israel | Iran War | Mahadangal
Iran- Israel War: मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर, ईरान-इजरायल जंग का 14वां दिन | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget