एक्सप्लोरर

Yahya Afridi Profile: कौन हैं पाक के नए चीफ जस्टिस याह्या अफरीदी, क्यों हो रहा नियुक्ति पर बवाल

Justice Yahya Afridi: जस्टिस याह्या अफरीदी की नियुक्ति प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा संसदीय समिति द्वारा नामांकन के बाद राष्ट्रपति को नियुक्ति के संबंध में सिफारिश भेजे जाने के बाद हुई है.

Justice Yahya Afridi: पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश याह्या अफरीदी को पाकिस्तान का अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है. राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी गई. राष्ट्रपति कार्यालय के प्रेस विंग ने कहा कि यह नियुक्ति तीन वर्ष की निश्चित अवधि के लिए है और 26 अक्टूबर 2024 से प्रभावी होगी.

बयान में कहा गया है, "यह नियुक्ति संविधान के अनुच्छेद 175 ए(3), 177 और 179 के तहत की गई है." साथ ही कहा गया है कि राष्ट्रपति ने 26 अक्टूबर को न्यायमूर्ति याह्या अफरीदी के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण को भी मंजूरी दे दी है. यह नियुक्ति प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा संसदीय समिति द्वारा नामांकन के बाद राष्ट्रपति को नियुक्ति के संबंध में सिफारिश भेजे जाने के बाद हुई.

पहले क्या था नियम अब क्या

बता दें कि पूर्व में पाकिस्तान के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश की सेवानिवृत्ति के बाद सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश को इस पद पर पदोन्नत किया जाता था. हालांकि, रविवार को देश की संसद द्वारा किए गए एक संवैधानिक संशोधन ने संसदीय समिति को इस पद के लिए शीर्ष अदालत के तीन सबसे वरिष्ठ न्यायाधीशों में से किसी एक को चुनने का अधिकार दे दिया.

 याह्या अफरीदी कौन हैं

जस्टिस अफरीदी का जन्म 23 जनवरी 1965 को डेरा इस्माइल खान में हुआ था. वह कोहाट सीमांत क्षेत्र में स्थित अफरीदी जनजाति से हैं. वो बांदा गांव के निवासी हैं. उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा लाहौर के एचीसन कॉलेज में प्राप्त की. उन्होंने गवर्नमेंट कॉलेज लाहौर से राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र में कला स्नातक की उपाधि प्राप्त की और बाद में पंजाब विश्वविद्यालय, लाहौर से अर्थशास्त्र में कला में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की.

उल्लेखनीय है कि 59 वर्षीय अफरीदी ने 1990 में एक वकील के रूप में अपना करियर शुरू किया और देश के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पेशावर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य करने के बाद 2018 में उन्हें पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
ईरान पर हमले रुके, पर खतरा टला नहीं! व्हाइट हाउस का बड़ा बयान
ईरान पर हमले रुके, पर खतरा टला नहीं! व्हाइट हाउस का बड़ा बयान
Russia-Ukraine War: यूक्रेन के एक हमले से मचा हड़कंप, ईरान और रूस की नाराजगी बढ़ी, जेलेंस्की को मिली चेतावनी
यूक्रेन के एक हमले से मचा हड़कंप, ईरान और रूस की नाराजगी बढ़ी, जेलेंस्की को मिली चेतावनी
Nepal Paper Leak: CJP आंदोलन का असर नेपाल तक! अब पेपर लीक पर घिरी बालेन सरकार
CJP आंदोलन का असर नेपाल तक! अब पेपर लीक पर घिरी बालेन सरकार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget