एक्सप्लोरर

US School Shooting: अमेरिका के स्कूल में भीषण गोलीबारी में 3 छात्रों समेत 6 लोगों की मौत, महिला हमलावर को पुलिस ने मार गिराया

Attack In US School: अमेरिका के नैशविले शहर स्थित एक निजी ईसाई स्कूल में शूटिंग हुई है. गोलीबारी करने वाली एक महिला है जिसे पुलिस ने मार गिराया है.

US School Shooting: अमेरिका के नैशविले शहर स्थित एक निजी ईसाई स्कूल में सोमवार सुबह हुई गोलीबारी में 3 छात्रों समेत 6 लोगों की मौत हो गई. एएफपी न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, हमलावर एक महिला थी जिसे घटनास्थल पर ही पुलिस ने मार गिराया. सभी की मौत गोली लगने के कारण हुई है. मृतकों की मौत की पुष्टि अस्पताल ले जाने के बाद हुई. ये हमला द कॉन्वेंट स्कूल में हुआ है. घटना के बाद से इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है.

दरअसल, गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल पीड़ितों को आनन-फानन में इलाज के लिए मोनरो कैरेल जूनियर चिल्ड्रन हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस हमले में और कोई हताहत है या नहीं, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है. 

छात्रों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया

इस घटना के बाद स्कूल में मौजूद अन्य छात्रों को पुलिस सुरक्षा में सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. डरे-सहमे छात्र अपने माता-पिता के साथ चर्च में लाए गए. स्कूल की वेबसाइट के अनुसार, 2001 में स्थापित स्कूल में लगभग 200 छात्र हैं. साथ ही स्कूल में 33 शिक्षक हैं

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं 

गौरतलब है कि इससे पहले भी अमेरिका में इस तरह के हमले हो चुके हैं. जनवरी में अमेरिका के आयोवा में एक स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी की घटना हुई थी. जिसमें दो छात्रों की मौत हो गई थे जबकि एक टीचर गंभीर रूप से घायल हुआ था. इस घटना के दो दिन पहले पहले ही कैलिफोर्निया में अंधाधुंध फायरिंग की घटना में 10 लोगों की मौत हुई थी. इसके अलावा कई लोग घायल हुए थे. 

ये भी पढ़ें:

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन का युद्ध ले रहा है खतरनाक रूप, एक दिन में पुतिन के मारे गए 500 सैनिक, कीव ने किया दवा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय पर स्टालिन का पलटवार, 'ओम शक्ति परा शक्ति' विवाद पर सियासी घमासान
CM विजय पर स्टालिन का पलटवार, 'ओम शक्ति परा शक्ति' विवाद पर सियासी घमासान
ईरान को घेरने की प्लानिंग? इजरायली PM नेतन्याहू ने किया UAE का सीक्रेट दौरा
ईरान को घेरने की प्लानिंग? इजरायली PM नेतन्याहू ने किया UAE का सीक्रेट दौरा
ट्रंप ने बदला होर्मुज का नाम तो गुस्से में आए मोजतबा खामेनेई, 'उनकी हिम्मत नहीं है कि वे...'
ट्रंप ने बदला होर्मुज का नाम तो गुस्से में आए मोजतबा खामेनेई, 'उनकी हिम्मत नहीं है कि वे...'
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी

वीडियोज

Rise & Fall 2: Swara Bhasker और Shehzad Poonawalla के बीच छिड़ी जबरदस्त बहस
Shaque Exclusive Interview: Parineeti Chopra की Pregnancy और पूरी Team ने Share किया Series का सफर
Sara Gurpal ने Rise & Fall 2 में अपने Game Plan, Penthouse और Basement के बीच के फर्क पर खुलकर बात की। उन्होंने शो के Contestants और Host Virender Sehwag को लेकर भी अपनी राय शेयर की।
Ranbir Kapoor और MrBeast का ‘Jai Shri Ram’ मोमेंट हुआ वायरल
Jagadhatri: 🫨Lily का नया जासूसी अवतार! घर में छिपकर सच का पता लगाने पहुंची Jagadhatri! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
अमेठी का दारोमदार किस पर! स्मृति ईरानी गईं राज्यसभा तो उठेंगे ये 3 सवाल, क्या है जवाब?
अमेठी का दारोमदार किस पर! स्मृति ईरानी गईं राज्यसभा तो उठेंगे ये 3 सवाल, क्या है जवाब?
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
'4 महीने में लीजिए फैसला', TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन
'4 महीने में लीजिए फैसला', TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
'बक अभी खत्म नहीं हुई...', 'चुंबक 2' की रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देखें
'बक अभी खत्म नहीं हुई...', 'चुंबक 2' की रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देखें
Embed widget