एक्सप्लोरर

US Election 2020: अभी कोई विजेता नहीं, जारी है मतगणना

डोनाल्ड ट्रंप और बाइडेन दोनों ने ही ऐसे महत्वपूर्ण राज्यों में जीत दर्ज की है जहां वे अपनी जीत की उम्मीद कर रहे थे.

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप और उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी दोनों ने ही एक-दूसरे से आगे होने का दावा किया है, जबकि अभी अंतिम परिणाम कुछ राज्यों पर टिका है जहां कोविड-19 महामारी के बीच डाक मतपत्रों की गिनती का काम पूरा होना बाकी है.

ट्रंप और बाइडेन दोनों ने ही ऐसे महत्वपूर्ण राज्यों में जीत दर्ज की है जहां वे अपनी जीत की उम्मीद कर रहे थे. व्हाइट हाउस में शीर्ष कुर्सी पर आरूढ़ होने के लिए ट्रंप या बाइडेन के लिए 538 ‘इलेक्टोरल कॉलेज सीटों’ में बहुमत के लिए आवश्यक कम से कम 270 सीटों पर जीत जरूरी है.

चार राज्यों-जॉर्जिया, पेन्सिलवेनिया, नॉर्थ कैरोलाइना और नेवाडा में परिणाम की घोषणा होनी अभी बाकी है जहां अधिकारी लाखों मतों की गिनती के काम में लगे हुए हैं. इनमें से कुछ वोट चुनाव वाले दिन मंगलवार को डाले गए थे, वहीं कुछ वोट महामारी के बीच चुनावी दिन से पहले ही डाले जा चुके थे.

अमेरिका के मीडिया संगठनों के पूर्वानुमान के मुताबिक किसी भी उम्मीदवार को अब तक बहुमत के लिए आवश्यक 270 ‘इलेक्टोरल कॉलेज मत’ नहीं मिले हैं. हालांकि, बाइडेन 253 ‘इलेक्टोरल कॉलेज मतों’ के साथ काफी आगे दिखाई देते हैं. वहीं, ट्रंप के खाते में इस तरह के 213 मत आए हैं.

अमेरिका में प्रत्येक राज्य के खाते में एक निश्चित संख्या में ‘इलेक्टोरल कॉलेज मत’ होते हैं जो आबादी की संख्या के हिसाब से निर्धारित होते हैं. सभी राज्यों के इस तरह के मतों की संख्या 538 है.

व्हाइट हाउस के रास्ते में ‘270’ तक के जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए ट्रंप को सभी शेष ‘बैटलग्राउंड’ राज्यों पेन्सिलवेनिया, मिशिगन, नॉर्थ कैरोलाइना और जॉर्जिया में जीत की आवश्यकता है.

जॉर्जिया राज्य के सचिव ब्रैड राफेंसपेर्जर ने कहा कि राज्य में अभी 90,735 मतों की गिनती होनी बाकी है जहां 16 ‘इलेक्टोरल कॉलेज वोट’ हैं.

पेन्सिलवेनिया में डाक से मिले मतों में से 71 प्रतिशत की गिनती हो चुकी है, लेकिन अभी 26 लाख मतों में से 7,63,000 मतों की गिनती होनी अभी बाकी है.नॉर्थ कैरोलाइना में 15 और नेवाडा में छह ‘इलेक्टोरल कॉलेज वोट’ हैं.

बाइडेन ने बुधवार को विलमिंगटन, डेलवरे में कहा, ‘‘हमारा मानना है कि मतगणना पूरी होने पर हम विजयी घोषित होंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में सेवा करूंगा.’’

वहीं, प्रचार अभियान में ट्रंप के सहयोगी रहे जैसन मिलर ने कहा, ‘‘इस सप्ताह के अंत तक, पूरे देश को यह स्पष्ट हो जाएगा कि राष्ट्रपति ट्रंप और उपराष्ट्रपति पेंस चार साल के लिए फिर से निर्वाचित होंगे.’’

वहीं, मौजूदा राष्ट्रपति ने चुनाव में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि वह उच्चतम न्यायालय जाएंगे. उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारे राष्ट्र पर एक बड़ा फर्जीवाड़ा है. जहां तक मेरा सवाल है, मैं पहले ही जीत चुका हूं.’’

ट्रंप अभियान दल ने जॉर्जिया, मिशिगन और पेन्सिलवेनिया में डाक से मिले मतों को लेकर मुकदमे दर्ज कराए हैं और विस्कॉन्सिन में मतों की फिर गिनती किए जाने की मांग की है. दल ने कहा कि राष्ट्रपति विस्कॉन्सिन में मतों की फिर गिनती किए जाने का औपचारिक आग्रह करेंगे.

अपूर्ण चुनाव परिणाम में विस्कॉन्सिन में ट्रंप और बाइडेन के बीच एक प्रतिशत से भी कम मतों का अंतर है जिसके चलते किसी उम्मीदवार को पुन: मतगणना किए जाने का आग्रह करने की अनुमति होती है.

यह भी पढ़ें:

क्या 2024 में कोई हिंदू बन सकता है अमेरिका का राष्ट्रपति, जानिए ऐसे सपने क्यों देख रहे हैं अमेरिकी भारतीय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन: 143 साल पुराना टाउन हॉल खाक, सड़कों पर उतरे 8 लाख लोग
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन: 143 साल पुराना टाउन हॉल खाक, सड़कों पर उतरे 8 लाख लोग
रूस को प्रतिबंधों में छूट देने पर ट्रंप का बड़ा बयान- 'लोगों को अभी नहीं पता कि...'
रूस को प्रतिबंधों में छूट देने पर ट्रंप का बड़ा बयान- 'लोगों को अभी नहीं पता कि...'
पाकिस्तान की नापाक करतूत! भारतीय विमानों के लिए 24 नवंबर तक बढ़ाया एयरस्पेस बैन
पाकिस्तान की नापाक करतूत! भारतीय विमानों के लिए 24 नवंबर तक बढ़ाया एयरस्पेस बैन
'परमाणु हथियार कभी...', ट्रंप ने ईरान को फिर दिया अल्टीमेटम, युद्ध को लेकर क्या कहा
'परमाणु हथियार कभी...', ट्रंप ने ईरान को फिर दिया अल्टीमेटम, युद्ध को लेकर क्या कहा

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget