News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

अमेरिका: बजट कटौती के बीच ने भारतीय मूल की निकी के 37,49,460 रुपए के पर्दों पर बवाल

Share:

नई दिल्ली: अमेरिका ने यूएन में अपनी एम्बेसडर निकी हेली के आधिकारिक घर के पर्दे पर 52,000 डॉलर (37,49,460 रुपए) से अधिक खर्च किया है. ये ऐसे वक्त में किया गया है जब यूएस स्टेट डिपार्टमेंट से जुड़ी भारी बजट कटौती की खबरें सुर्खियां बन रही हैं.

अमेरिकी मीडिया न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक हेली पहली ऐसी यूएन एम्बेसडर हैं जो न्यूयॉर्क शहर में यूएन के हेडक्वार्टर के नजदीक अगल ऑफिशियल घर में रहती हैं. हेली के प्रवक्ता ने इस मामले में उनकी ओर से सफाई पेश की है. प्रवक्ता ने कहा कि नए पर्दों को खरीदने का फैसला ओबामा प्रसाशन के दौरान साल 2016 में किया गया था.

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पर्दे के लिए तकरीबन 21 लाख रुपए खर्च किए गए हैं. आपको बता दें कि इन पर्दों को खोलने और बंद करने के लिए मोटर और हार्डवेयर जरूरी होते हैं. उसके 22,801 डॉलर खर्च किया गया है. आपको ये भी बता दें कि हेली ट्रंप प्रसाशन में भारतीय मूल की सबसे बड़ी अधिकारी हैं.

सुरक्षा कारणों से शीर्ष राजनयिकों के लिए बदलना पड़ा पता

पहले यूएन के कई एम्बेसडर दशकों तक संयुक्त राष्ट्र के पास वाल्डोर्फ एस्टोरिया होटल में रहते थे. लेकिन चीनी बीमा कंपनी द्वारा होटल खरीदे जाने के बाद राज्य विभाग ने 2016 में सुरक्षा कारणों से अपने शीर्ष राजनयिकों के लिए एक नया पता खोजने का फैसला किया.

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि आवास और शहरी विकास विभाग के सचिव बेन कार्सन के कार्यालय के लिए 22 लाख रुपए के खरीदे गए डाइनिंग रूम सेट से हेली के पर्दे ज्यादा महंगे हैं.

ट्रंप के साथ अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं हेली

जैसा कि हम आपको बता चुके हैं कि संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की सबसे बड़ी अधिकारी निकी हेली भारतीय मूल की हैं. वहीं, वो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अफेयर की खबरों को लेकर भी चर्चा में रह चुकी हैं. हालांकि, अफेयर की खबरों को हेली ने ‘बहुत ही अपमानजनक’ और ‘घृणास्पद’ करार दिया था.

Published at : 15 Sep 2018 02:55 PM (IST) Tags: Nikki Haley report house US
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

ब्रिटिश-सिख ने इंग्लैंड में की युवक की हत्या, मिली आजीवन कारावास की सजा, फिर भी UK से लेकर US तक क्यों मचा बवाल?

ब्रिटिश-सिख ने इंग्लैंड में की युवक की हत्या, मिली आजीवन कारावास की सजा, फिर भी UK से लेकर US तक क्यों मचा बवाल?

ईरान-अमेरिका में आर-पार! रडार ठिकानों पर बमबारी से भड़का तेहरान, खाड़ी देशों में मचा कोहराम

ईरान-अमेरिका में आर-पार! रडार ठिकानों पर बमबारी से भड़का तेहरान, खाड़ी देशों में मचा कोहराम

‘बेरूत के कंधे पर रखकर बंदूक न चलाएं...’, US से वार्ता को लेकर लेबनान ने ईरान को सुनाई खरी-खोटी

‘बेरूत के कंधे पर रखकर बंदूक न चलाएं...’, US से वार्ता को लेकर लेबनान ने ईरान को सुनाई खरी-खोटी

US Iran War: क्या डोनाल्ड ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच

US Iran War: क्या डोनाल्ड ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच

Explained: एयरपोर्ट पर गरबा, होटल से तौलिया चोरी और मंदिर में रील! कैसे दुनिया के ‘बदसूरत यात्री’ बने भारतीय टूरिस्ट?

Explained: एयरपोर्ट पर गरबा, होटल से तौलिया चोरी और मंदिर में रील! कैसे दुनिया के ‘बदसूरत यात्री’ बने भारतीय टूरिस्ट?

टॉप स्टोरीज

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'

अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश

अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश

Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन

Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका,  इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन

'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत

'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत