एक्सप्लोरर

नस्लीय टिप्पणियां करने वालों को करारा जवाब, सोच बदलने की नसीहत

Rishi Sunak viral video : ट्रेवर नूह ने अपने टॉक शो में कहा कि ब्रिटेन के कुछ लोग ऋषि सुनक के पीएम बनने की बात को गलत तरीके से ले रहे हैं. सुनक का प्रधानमंत्री बनना ब्रिटेन के लिए अच्छी बात है.

Rishi Sunak Viral video : भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं. इस बीच उनके ऊपर टिप्पणी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है. कॉमेडियन ट्रेवर नूह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है. इस वीडियो में कॉमेडियन ट्रेवर नूह ने ऋषि सुनक पर नस्लीय टिप्पणियां करने वालों को अलग ही अंदाज में करारा जवाब दिया है. कॉमेडियन ट्रेवर ने अपने शो के जरिए ऋषि सुनक पर नस्लीय टिप्पणियां करने वालों की बोलती बंद कर दी.

लोगों की मानसिकता पर सवाल

आर्थिक संकट से जूझ रहे ब्रिटेन को लेकर दक्षिण अफ्रीका के मशहूर कॉमेडियन ट्रेवर नूह का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इसमें वे उन लोगों की जमकर क्लास ले रहे हैं, जो लोग ऋषि सुनक के भारतीय मूल होने  का मजाक उड़ा रहे हैं. कॉमेडियन ट्रेवर नूह ने अपने प्रोग्राम द डेली शो में एक ब्रिटिश रेडियो शो की एक क्लिप का जिक्र किया था. इस रेडियो शो में एक कॉलर गैर श्वेत व्यक्ति के ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने पर टिप्पणी कर रहा है. इसमें एक कॉलर ऋषि सुनक के ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने का मजाक उड़ा रहा था. कॉलर को कहते हुए सुना जा सकता है कि एक गैर-श्वेत व्यक्ति का ब्रिटेन का पीएम बनना अच्छी बात क्यों नहीं है. कॉलर आगे कहता है कि क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि मैं पाकिस्तान या फिर सऊदी अरब का प्रधानमंत्री बन सकता हूं.  कॉलर कह रहा है कि ब्रिटेन के लोग प्रधानमंत्री के पद पर ऐसे व्यक्ति को देखना चाहेंगे,जो उनके जैसा दिखता हो.

कॉमेडियन ट्रेवर नूह ने दिया करारा जवाब,  ऋषि सुनक  की प्रशंसा 

कॉमेडियन ट्रेवर नूह ने अपने शो के जरिए ऐसी मानसिकता रखने वाले लोगों को करारा जवाब दिया है. ट्रेवर नूह ने अपने टॉक शो में कहा कि ब्रिटेन के कुछ लोग ऋषि सुनक के पीएम बनने की बात को गलत तरीके से ले रहे हैं. ऋषि सुनक का प्रधानमंत्री बनना ब्रिटेन और यहां लोगों के लिए एक अच्छी बात है. ट्रेवर नूह  कहते हैं कि 400 सालों के बाद आप अपने देश की समस्याओं के लिए गैर-श्वेत व्यक्ति को दोषी ठहरा रहे हैं. आप लोग सपने में जी रहे हैं। ट्रेवर ने अपने शो में ऋषि सुनक की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि ऋषि सुनक सिर्फ 42 साल के हैं और वह ब्रिटेन की अच्छी तरह से सेवा करेंगे.

लोगों को अपनी सोच बदलने की जरुरत

ट्रेवर नूह दक्षिण अफ्रीका के एक मशहूर कॉमेडियन हैं.  एक श्वेत बहुल देश में एक अश्वेत शख्स का प्रधानमंत्री बनना लोकतंत्र के नजरिए से बहुत महत्वपूर्ण है. कंजर्वेटिव पार्टी के सांसदों ने ऋषि सुनक पर भरोसा जताया है. इन लोगों का मानना है कि फिलहाल ऋषि सुनक ही देश के सामने मौजूद आर्थिक चुनौतियों से निकाल सकते हैं. हालांकि ऋषि सुनक ब्रिटेन के कुछ लोगों की पसंद नहीं हो सकते हैं. लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि उनपर नस्लीय टिप्पणी की जाए. कॉमेडियन ट्रेवर नूह ने अपने शो में इस मुद्दे को बड़े ही बेबाकी से उठाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

40 साल बाद भारतीय PM के न्यूजीलैंड दौरे से गदगद हुआ ये देश, राष्ट्रपति की पोस्ट पर PM मोदी ने क्या कहा?
40 साल बाद भारतीय PM के न्यूजीलैंड दौरे से गदगद हुआ ये देश, राष्ट्रपति की पोस्ट पर PM मोदी ने क्या कहा?
जंग के बीच ईरान ने फिर से तैयार कर लिए न्यूक्लियर साइट्स? सैटेलाइट तस्वीरों ने उड़ाई अमेरिका की नींद
जंग के बीच ईरान ने फिर से तैयार कर लिए न्यूक्लियर साइट्स? सैटेलाइट तस्वीरों ने उड़ाई अमेरिका की नींद
रूसी तेल खरीद पर लगेगा 500 परसेंट टैरिफ? अमेरिकी सांसद पार्लियामेंट में पेश करेंगे नया बिल, भारत की बढ़ेंगी मुश्किलें!
रूसी तेल खरीद पर 500 % टैरिफ? अमेरिकी MP संसद में पेश करेंगे नया बिल, भारत की बढ़ेंगी मुश्किलें!
'अगर ईरान ने कराई मेरी हत्या तो....', ट्रंप बोले- अमेरिका कर देगा बर्बाद, एक हजार मिसाइलें लॉक एंड लॉडेड
'अगर ईरान ने कराई मेरी हत्या तो....', ट्रंप बोले- अमेरिका कर देगा बर्बाद, एक हजार मिसाइलें लॉक एंड लॉडेड

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान AIMIM hjकी प्रतिक्रिया
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG: No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget