एक्सप्लोरर

'पहला बच्चा होगा जो अपने ही माता-पिता के रिसेप्शन में शिरकत कर रहा था', पहली शादी और बच्चा! जानिए- क्यों है पाकिस्तान में खलबली

शादी के बाद न सिर्फ दंपति को अपने घर नन्हे मेहमान का इंतजार रहता है बल्कि परिजनों को भी बड़ी उम्मीद रहती है. पाकिस्तान का एक जोड़ा इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. लेकिन रिसेप्शन में बच्चा... जानिए- माजरा क्या है.

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दूल्हा-दुल्हन की चर्चा कुछ अलग वजह से हो रही है. मामला पाकिस्तान के हाफिजाबाद का है. रिसेप्शन के आयोजन में शामिल जोड़े को देखकर हर कोई हैरान रह गया. 26 वर्षीय पेशे से वकील रयान रउफ शेख और उनकी पत्नी अनमोल का रिसेप्शन 23 मार्च को आयोजित हुआ. रिसेप्शन में दोनों अपनी गोद में दो माह के मासूम को लिए हुए पहुंचे. जोड़े की तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई. हर कोई शादी को लेकर अपने-अपने अनुमान लगाने लगा. किसी ने कहा कि मामला समझ से बाहर है और लोगों से गुत्थी सुलझाने में मदद मांगी.

..जब खुद के रिसेप्शन में अपने बच्चे को गोद उठाए पहुंचा जोड़ा 

लोगों की जिज्ञासा और कौतूहल को देखते हुए बीबीसी ने जोड़े से संपर्क साधा. सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि उनका रिसेप्शन पिछले साल 14 मार्च को आयोजित होना था. लेकिन 14 मार्च की सुबह लॉकडाउन का एलान कर दिया गया, जिसके चलते उन्हें रिसेप्शन को टालना पड़ा. उन्हें उम्मीद थी कि इजाजत मिलने पर आयोजन कर लिया जाएगा, लेकिन किसी को क्या मालूम था आगे क्या होनेवाला है. कोविड-19 की वजह से लागू पाबंदियों के कारण उनके लिए विदेश से पाकिस्तान आना संभव नहीं था.

परिजनों को दोबारा तारीख का फैसला करने में दिक्कत पेश आ रही थी. उसके बाद रमजान और फिर ईद का त्योहार आ गया, लेकिन लॉकडाउन का सिलसिला जारी रहा. सरकार ने भीड़भाड़ वाले आयोजनों पर रोक लगा दी थी. रियान कहते हैं, "सरकार ने सितंबर, अक्तूबर में पाबंदियों में ढील देना शुरू किया, उस वक्त तक मेरी पत्नी प्रेगनेन्ट हो चुकी थी. इसलिए हमें ऐसी स्थिति में रिसेप्शन के लिए लोगों को बुलाना मुनासिब नहीं लगा." जनवरी 2021 में अनमोल ने बेटे को जन्म दिया. उसके बाद दंपति ने रिसेप्शन के बारे में सोचना शुरू किया. परिजनों ने भी दोबारा रिसेप्शन के फैसले पर रियान से सहमति जताई.

सोशल मीडिया पर माता-पिता के साथ बच्चे की तस्वीर वायरल

रियान बताते हैं कि पहली बार रिसेप्शन में 800 से ज्यादा लोगों को न्योता भेजा गया था, लेकिन इस साल कोरोना संक्रमण में वृद्धि के चलते मेहमानों की संख्या को घटाकर 200 तक करना पड़ा. उन्होंने कहा कि बेटे के साथ रिसेप्शन में शिरकत की तस्वीर वायरल होने का उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था. लेकिन एक रिश्तेदार ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट तस्वीर के मशहूर होने की जानकारी दी. लेकिन अगली सुबह पता चला कि ये तस्वीर वायरल हो रही है. सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन सामने आने लगे. किसी ने लिखा कि ये पहला बच्चा होगा जो अपने माता-पिता के रिसेप्शन में शिरकत कर रहा था.

‘स्वेज नहर’ में फंसा विशाल कार्गो जहाज, जानिए इसके फंसने से आपकी जेब पर क्यों पड़ सकता है बुरा असर

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की सोशल मीडिया पर क्यों उड़ाई जा रही है खिल्ली, जानिए वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
US के लगातार हमलों से भड़का ईरान, कहा- 'खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन'; UN को किस बात पर चेताया?
US के लगातार हमलों से भड़का ईरान, कहा- 'खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन'; UN को किस बात पर चेताया?
FIFA वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद किस बात पर भड़का UK, अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ क्यों की जांच की मांग?
FIFA वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद किस बात पर भड़का UK, अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ क्यों की जांच की मांग?
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget