एक्सप्लोरर

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के 2 ट्रिलियन डॉलर के ‘इंफ्रास्ट्रक्चर प्लान’ से उठेगा पर्दा, जानें क्या हो सकता है इसमें खास

अमेरिकी राष्ट्र्पति जो बिडेन के देश के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए 2 ट्रिलियन डॉलर की एक विस्तृत योजना तैयार की है. इस योजना का मकसद अमेरिका के बिगड़ते परिवहन नेटवर्क का आधुनिकीकरण, बड़ी संख्या में रोजगार पैदा करना व चीन की ओर से मिल रही प्रतिस्पर्धा का मुकाबला करना है.

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन ने आर्थिक मोर्चे पर चीन को टक्कर देने के लिए विस्तृत योजना तैयार की है. 2 ट्रिलियन डॉलर की इस इंफ्रास्ट्रकचर योजना का उद्येश्य अमेरिका के बिगड़ते परिवहन नेटवर्क का आधुनिकीकरण, बड़ी संख्या में रोजगार पैदा करना व चीन की ओर से मिल रही प्रतिस्पर्धा का मुकाबला करना है.

ये योजना राष्ट्रपति जो बिडेन के “बिल्ड, बैक, बेटर” कार्यक्रम का पहला चरण है. योजना के तहत आने वाले 8 सालों में भारी-भरकम निवेश की तैयारी है. पिट्सबर्ग में भाषण के दौरान बिडेन इसकी घोषणा करेंगे.

क्या है योजना में

योजना में सबसे ज्यादा जोर परिवहन के क्षेत्र पर दिया गया है. परिवहन के क्षेत्र में 620 डालर का निवेश प्रस्तावित है. इस राशि से करीब 20,000 मील (32,000 किलोमीटर) की सड़कों व राष्ट्रीय राजमार्गों को विकास व उन्नयन किया जाएगा. साथ ही हजारों पुलों की मरम्मत भी की जायेगी. पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बिडेन की छवि ‘स्लीपी जो’ के रूप में बनाने की कोशिश की थी, जिसके पास मजबूत इरादे या प्रेरणा की कमी है. लेकिन बिडेन बोल्ड इंफ्रास्ट्रक्चर प्लान को उनकी प्रमुख नीतियों में से एक बनाने का इरादा रखते हैं.

कॉर्पोरेट टैक्स पर ये फैसला संभव

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता जेन पेस्की ने कहा- “बिडेन अपनी भूमिका का निर्वाह करते हैं. अमेरिका, अमेरिकियों और हमारे समुदाय के लिए किस प्रकार निवेश किया जा सकता है इसे लेकर वे एक व्यापक दृष्टिकोण रखते हैं.” कॉर्पोरेट टैक्स 21 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत किया जा सकता है. बिडेन प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक- “कार्पोरेट टैक्स कोड में सुधार का प्रस्ताव किया जा रहा है. ताकि नये रोजगार पैदा हो सकें और निवेश को प्रोत्साहन मिल सके. साथ ही ये सुनिश्चित किया जा रहा है कि बड़े कॉर्पोरेट अपना हिस्सा सही ढंग से अदा करें.”

बिडेन की इस घोषणा पर विपक्ष से तीखी प्रतिक्रिया की आशंका है. अमेरिकी संसद में डेमोक्रेट्स को बहुत थोड़े अंतर से बहुमत हासिल है. ऐसे में उसे रिपब्लिक सदस्यों के तीखे विरोध का सामना करना पड़ सकता है. अमेरिकी रिपब्लिक सीनेटर जॉन बैरासो अधिक उदारता से खर्च करने और ज्यादा कर लगाए जाने को लेकर इस योजना को खारिज कर रहे हैं.

इस योजना के माध्यम से इलेक्ट्रिकल वाहनों की क्रांति लाने का भी संकल्प लिया गया है. योजना के तहत 5,00,000 ईवी चार्जर्स व्हीकल बनाए जायेंगे. 50,000 डीजल वाहनों को बदला जायेगा. 20 प्रतिशत स्कूली बसों का विद्युतीकरण किया जायेगा. लेकिन राष्ट्रपति की इस योजना को वास्तविकता में बदलने के लिए राजनीतिक सहमति बनाना आसान काम नहीं होगा. बिडेन से पहले राष्ट्रपति रहे बराक ओबामा और डोनाल्ड ट्रंप ने भी बुनियादी ढांचे में निवेश को लेकर कई वादे किये थे, लेकिन उनकी राह भी आसान नहीं रही.

ये भी पढ़ें- 

America: राष्ट्रपति Joe Biden ने मैक्सिको सीमा पर प्रवासियों की आमद से निपटने के लिए कमला हैरिस को दिया टास्क

जो बाइडेन ने कहा- 2024 में फिर लड़ सकता हूं चुनाव, कमला हैरिस को बताया 'बेहतरीन सहयोगी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget