एक्सप्लोरर

Earthquake In Thailand: भूकंप ने म्यांमार-थाईलैंड की धरती को झंकझोरा, तबाही की तस्वीरें खौफनाक; 10 पॉइंट्स में समझें क्या-क्या हुआ

Earthquake In Thailand: म्यांमार और थाईलैंड में विनाशकारी भूकंप ने शुक्रवार (28 मार्च) को भारी तबाही मचा दी है. दोनों देशों में सैकड़ों लोगों के जान गंवाने की आशंका है.

Earthquake In Thailand: म्यांमार और थाईलैंड में भूंकप से मची हाहाकार की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं, वह खौफनाक है. कहीं बड़ी-बड़ी इमारतें 
भरभराकर गिरती दिख रही हैं तो कहीं लोगों डरते-घबराते हुए इधर-उधर भागते दिख रहे हैं. भूकंप के बाद राहत एवं बचाव कार्य में मलबे के ढेर में दबे लोगों के निकाले जाने की तस्वीरें भी खौफ पैदा कर रही हैं. इस भूकंप से जुड़ी 10 बड़ी बातें क्या हैं, यहां समझें...

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी म्यांमार और थाईलैंड में आए शक्कितशाली भूकंप पर चिंता जाहिर की है. उन्होंने दोनों सरकारों को हर संभव मदद देने का वादा किया है. पीएम मोदी ने कहा, "म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप के बाद की स्थिति से चिंतित हूं. सभी की सुरक्षा और खुशहाली के लिए प्रार्थना करता हूं. भारत हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है. इस संबंध में हमने अपने अधिकारियों से तैयार रहने को कहा है. साथ ही विदेश मंत्रालय से म्यांमार और थाईलैंड की सरकारों के साथ संपर्क में रहने को कहा है."
  2. म्यांमार में शुक्रवार को 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप आया, जिसके 12 मिनट बाद ही 6.4 तीव्रता का आफ्टरशॉक महसूस किया गया. थाईलैंड में भी भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए.
  3. अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र सागाइंग शहर से 16 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था और इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने कहा कि भूकंप का केंद्र मांडले शहर के पास था.
  4. म्यांमार की राजधानी नेपीडॉ और सबसे बड़े शहर यंगून में भूकंप के बेहद शक्तिशाली झटके महसूस किए गए. रिपोर्टों से पता चला है कि मांडले क्षेत्र में कुछ इमारतें ढह गई हैं, मांडले और यंगून के बीच कई सड़कें क्षतिग्रस्त और टूट गई हैं.
  5. थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भूकंप के झटके महसूस होने पर स्थानीय लोग इमारतों से बाहर निकलकर सड़कों पर भागे. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक बहुमंजिला इमारत भरभराते हुए नजर आ रही है. यह पूरी बिल्डिंग चंद सेकंड में धूल के गुबार तब्दील होती नजर आई. वहां मौजूद लोग चीखते-चिल्लाते हुए भागते दिखाई दिए.
  6. बैंकॉक पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को 7.7 तीव्रता का भूकंप आने के बाद राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया. संभावित हताहतों की संख्या अभी तक ज्ञात नहीं है.
  7. बैंकॉक के लोगों ने इस भूकंप के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं. इनमें ऊंची-ऊंची छतों पर बने पूलों से पानी गिरता दिख रहा है. कई इमारतों से मलबा गिरते दिखाई दिया है.
  8. म्यांमार और बैंकॉक में इस शक्तिशाली भूकंप के बाद कई इलाकों से लोगों के मरने की सूचनाएं आ रही हैं. इस भूकंप में सैकड़ों लोगों के जान गंवाने की आशंका है. बता दें कि पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों और चीन में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.
  9. स्थानीय समयानुसार, यह भूकंप दोपहर 12.50 मिनट पर आया. खबर लिखे जाने तक म्यांमार से 20 और थाईलैंड से 25 लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है.
  10. दुनियाभर के नेताओं ने इस विनाशकारी भूकंप से प्रभावित पीड़ितों की हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है. तमाम देशों के लोग भी भूकंप पीड़ितों की सलामती की दुआ कर रहे हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
France Wildfires: फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति
फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget