एक्सप्लोरर

Karachi Terrorist Attack: पाकिस्तान के कराची स्टॉक एक्सचेंज पर बड़ा आतंकी हमला, 4 आतंकी ढेर, 5 आम लोगों की भी मौत

आतंकवादियों ने पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज पर हमला किया है, जिसे सुरक्षाकर्मियों ने नाकाम कर दिया, जिसमें 4 आतंकवादी मारे गए.आतंकवादियों ने पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज पर ग्रेनेड से हमला किया और फिर गोली चला दी.

कराची: कराची स्थित पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज पर बड़ा आतंकी हमला हुआ है. स्थानीय मीडिया के मुताबिक इस आतंकी हमले में सभी  4 आतंकियों को मार गिराया गया है. इस हमले में पांच लोगों की भी मौत हो गई है. आतंकी हमले में कई सुरक्षाकर्मी और आम नागरिक जख्मी हुए हैं.

ऐसे हुआ हमला

आतंकवादियों ने इमारत के मुख्य द्वार पर ग्रेनेड हमला किया और अंधाधुंध गोलीबारी के बाद इमारत के अंदर प्रवेश किया. घायल लोगों में पीएसएक्स इमारत के बाहर तैनात पुलिस अधिकारी और सुरक्षा गार्ड भी शामिल हैं. वहीं आसपास के इलाकों को पुलिस और रेंजर्स के जवानों ने सील कर दिया है. पीएसएक्स इमारत के अंदर से लोगों को पीछे के दरवाजे से बाहर निकाला गया.

पीएसएक्स के निदेशक आबिद अली हबीब ने कहा, "पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है." उन्होंने आगे कहा, "वे पार्किंग एरिया से आए और सभी पर खुलेआम गोलीबारी करने लगे."

सिंध प्रांत के गवर्नर इमरान इस्माइल ने घटना की निंदा की है. उन्होंने ट्विटर पर कहा, ''पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज पर किये गये हमले की कड़ी निंदा करता हूं. यह हमला आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई को कमजोर करने के लिये किया गया है. आईजी और सुरक्षा एजेंसियों को घटना को अंजाम देने वालों को जिंदा पकड़ने और उनके आकाओं को कड़ी सजा देने का निर्देश दिया गया. हम सिंध की हर कीमत पर रक्षा करेंगे.''

गोलीबारी से इमारत में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई

सिंध रेंजर के प्रवक्ता का कहना है कि हमले में शामिल सभी आतंकियों को मार गिराया गया है और क्लियरेंस ऑपरेशन जारी है. प्रवक्ता का कहना है कि पुलिस ने उस गाड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया है जिससे आतंकी आए थे. पुलिस का कहना है कि आतंकियों ने पहले ग्रेनेड से हमला किया और फिर उसके बाद अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, लेकिन वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने जोरदार जवाबी कार्रवाई की जिसमें सभी आतंकियों को मार गिराया गया.

स्थानीय पत्रकारों का एबीपी न्यूज़ से कहना है कि वक्त पर कार्रवाई करके पुलिस ने आतंकी हमले को नाकाम कर दिया है. हालांकि, अब तक  पूरी तरह से साफ नहीं हो सका है कि इस हमले को कितने आतंकियों ने अंजाम दिया है, लेकिन दावा किया जा रहा है कि चार आतंकी थे. हमले के कुछ देर बाद तक इमारत में कुछ आतंकी छिपे रहे, और पाकिस्तानी जवानों और आतंकियों के बीच कुछ देर जारी फायरिंग जारी रही. पुलिस ने आतंकियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं. आतंकवादियों की गोलीबारी से इमारत में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

किस संस्थान ने ली जिम्मेदारी?

अब तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है. हालांकि, पाकिस्तान में आतंकी हमले मामूल की घटना रही है, लेकिन ये बड़ा आतंकी हमला लंबे अंतराल के बाद हुआ है.

यह भी पढ़ें- 

यूपी: आगरा में गेम खेलने के लिए स्टूडेंट ने अकाउंट हैक कर उड़ाए 10 लाख, पुलिस ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘होर्मुज वजह नहीं...’, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल पर ट्रंप का बड़ा दावा
‘होर्मुज वजह नहीं...’, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल पर ट्रंप का बड़ा दावा
लंदन-शिकागो फ्लाइट मिनटों के अंदर 9 हजार फीट नीचे आई, इमरजेंसी का अलर्ट
लंदन-शिकागो फ्लाइट मिनटों के अंदर 9 हजार फीट नीचे आई, इमरजेंसी का अलर्ट
‘अफगानों के जज्बे के आगे ताकतवर सेना भी नाकाम’, NATO पर रूस का हमला
‘अफगानों के जज्बे के आगे ताकतवर सेना भी नाकाम’, NATO पर रूस का हमला
मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार की घोषणा, किन्हें मिला अवॉर्ड?
मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार की घोषणा, किन्हें मिला अवॉर्ड?

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
Drishyam 3 BO Day 4: 'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा
राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा
Embed widget