एक्सप्लोरर

सूडान की राजधानी खार्तूम में बम धमाका, ब्लास्ट में 20 लोगों की मौत

Sudan Conflict: संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक सूडान में जंग के बीच 55 लाख लोगों को विस्थापित होना पड़ा था. कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि मरने वालों का आंकड़ा कहीं अधिक था.

Khartoum Market Shell Hits: सूडान की राजधानी खार्तूम के एक बाजार में बम फटने से 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. सूडान में लोकतंत्र का समर्थन करने वाले एक एनजीओ ने दावा किया है कि खार्तूम बाजार में बम फटने की वजह से 20 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई घायल हुए हैं. एनजीओ जंग के दौरान अधिकारों के उल्लंघन और पीड़ित नागरिकों पर नजर रखता है. 

खार्तूम बाजार में बम फटने की घटना सेना और अर्ध-सैनिक बल के बीच अप्रैल में हुई जंग के बाद पहली बार हुई है. सेना के चीफ अब्देल फताह अल-बुरहान और अर्ध-सैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्स के चीफ मोहम्मद हमदान दगालो के बीच मतभेदों के बाद हुई जंग में कम से कम 10 हजार लोग मारे गए हैं.

संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, सूडान में जंग के बीच 55 लाख लोगों को विस्थापित होना पड़ा था. कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि मरने वालों का आंकड़ा कहीं अधिक था, क्योंकि कई लोग ऐसे थे जो अस्पताल पहुंच नहीं सके और उनकी मौत हो गई. इन मौतों का आंकड़ा दर्ज नहीं किया गया. शनिवार को एएफपी ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि खार्तूम के घरों में बम गिरने की वजह से 15 लोगों की मौत हो गई. 

सूडान में जंग की वजह?

सूडान अफ्रीका महादेश का सबसे बड़ा देश है. इसकी सीमाएं सात देशों के साथ लगती हैं. साल 2021 में सूडान की सेना और अर्ध सेना के विलय की चर्चा के बाद विवाद पनप उठा. सेना के लोग अर्ध सैनिक बल के लोगों को खतरा मानते हैं. सूडान में नागरिकों और सेना की संयुक्त सरकार चलती है, जिसमें सॉवरेन काउंसिल के तहत देश के फैसले लिए जाते हैं. इस काउंसिल में आर्मी चीफ अब्देल फताह अल-बुरहान नंबर 1 के नेता हैं. जबकि अर्ध-सैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्स के चीफ मोहम्मद हमदान दगालो नंबर दो पर हैं. इस साल अप्रैल 2023 में सेना की तैनाती को लेकर कुछ नए नियम बनाए गए थे, जिसके बाद एक बार फिर से दोनों सेनाओं में तनाव पैदा हो गया और जंग में बदल गया. 

ये भी पढ़ें:

Nepal Earthquake: भारत ने नेपाल के साथ न‍िभायी 'दोस्‍ती', एयरफोर्स के व‍िमान से भेजी 10 करोड़ की राहत सामग्री, जल्‍द जाएगी दूसरी खेप  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'बहुत खराब दिखते हो', पत्रकार ने किया सवाल तो भड़के ट्रंप, सेहत सुधारने की दी सलाह
'बहुत खराब दिखते हो', पत्रकार ने किया सवाल तो भड़के ट्रंप, सेहत सुधारने की दी सलाह
इजरायल चुनाव: किसी पार्टी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां करेंगी 'खेला', नेतन्याहू का क्या होगा?
इजरायल में किसी पार्टी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां करेंगी 'खेला', नेतन्याहू का क्या होगा?
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget