एक्सप्लोरर

दक्षिण अफ्रीका ने सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन को मंजूरी दी, भारत भेजेगा 15 लाख डोज

ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोविशील्ड वैक्सीन का उत्पादन भारत में सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा किया जा रहा है. वहीं 'कोवैक्सीन' का उत्पादन भारत बायोटेक द्वारा किया जा रहा है.

अब दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य विभाग ने भी भारत के सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है. सीरम इंस्टीट्यूट कुछ दिनों में दक्षिण अफ्रीका को 15 लाख कोविशील्ड की डोज सप्लाई करेगा, जिसे हेल्थवर्कर्स को लगाया जाएगा. दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के 14 लाख से भी ज्यादा केस सामने आ चुके हैं जबकि 40 हजार लोगों की जान जा चुकी है. यहां हर दिन औसत 12 हजार नए केस दर्ज किए जा रहे हैं.

भारत ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि वह श्रीलंका और आठ अन्य देशों- भूटान, मालदीव, बांग्लादेश, नेपाल, म्यामां, सेशल्स, अफगानिस्तान और मॉरीशस- को अनुदान सहायता के तहत कोविड-19 टीके भेजेगा. 'पड़ोसी प्रथम' नीति के अनुसार, नेपाल, बांग्लादेश, भूटान और मालदीव को पहले ही भारतीय कोविड-19 टीका अनुदान सहायता के तहत मिल चुका है.

भारत में एक्सपर्ट कमेटी की तरफ से 1 जनवरी को कोविशील्ड के आपात इस्तेमाल की अंतिम मंजूरी के लिए ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया के पास सिफारिश की गई थी. इसके बाद 2 जनवरी को भारत बायोटेक और आईसीएमआर की तरफ से तैयार 'कोवैक्सीन' को एक्सपर्ट कमेटी की तरफ से डीसीजीआई के पास अंतिम फैसला लेने के लिए भेजी गई थी. आखिर में डीसीजीआई ने 3 जनवरी को दोनों वैक्सीन के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी थी. इसके बाद से भारत लगातार दुनियाभर में कोरोना वैक्सीन भेज रहा है.

श्रीलंका को अगले हफ्ते भारत से कोविड-19 टीका मिलेगा श्रीलंका को अगले हफ्ते भारत से मुफ्त में कोविड-19 टीका प्राप्त होगा, राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने शनिवार को यह जानकारी दी. इससे एक दिन पहले ही देश ने ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनका के टीके 'कोविशील्ड' के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दी थी.

राष्ट्रपति ने कहा कि अग्रिम पंक्ति पर काम कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों, सेना, पुलिस और बुजुर्गों को टीकाकरण में प्राथमिकता दी जाएगी. वहीं डॉक्टरों की तरफ से चेतावनी दी जा रही है कि कोविड-19 के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों को जल्द से जल्द टीका लगाया जाना चाहिए जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह चरमराने से रोका जा सके.

दक्षिण एशिया के बाद अब अफ्रीकी देश मोरक्को भेजी वैक्सीन भारत ने अपने दक्षिण एशियाई पड़ोसियों को कोरोना वायरस वैक्सीन भेजने के बाद अब अफ्रीका में वैक्सीन भेज दी है. शुक्रवार की शाम को रॉयल एयर मैरोक प्लेन भारत से मोरक्को की राजधानी रबात के लिए रवाना हुआ था. इस सप्ताह की शुरुआत में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अफ्रीकी देशों के राजदूतों से मुलाकात की थी. जयशंकर ने आईएएफएस (भारत-अफ्रीका फॉरम समिट) में भारत के हितों को लेकर भी आश्वस्त किया.

जयशंकर ने संकेत दिया कि अफ्रीकी राजदूतों के साथ उनकी बातचीत में वैक्सीन और रिकवरी को लेकर भी बातचीत हुई है. बहुपक्षीय एजेंसियों सहित अफ्रीकी देश विकसित दुनिया द्वारा टीके की जमाखोरी से चिंतित हैं. ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोविशील्ड वैक्सीन का उत्पादन भारत में सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा किया जा रहा है. वहीं 'कोवैक्सीन' का उत्पादन भारत बायोटेक द्वारा किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- कोरोना वैक्सीन ओपन मार्केट में नहीं बिकेगी, स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने दी जानकारी वैक्सीन पर हो रही राजनीति पर अमित शाह बोले- ये वैज्ञानिकों की क्षमता का अपमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
ईरान पर हमले रुके, पर खतरा टला नहीं! व्हाइट हाउस का बड़ा बयान
ईरान पर हमले रुके, पर खतरा टला नहीं! व्हाइट हाउस का बड़ा बयान
Russia-Ukraine War: यूक्रेन के एक हमले से मचा हड़कंप, ईरान और रूस की नाराजगी बढ़ी, जेलेंस्की को मिली चेतावनी
यूक्रेन के एक हमले से मचा हड़कंप, ईरान और रूस की नाराजगी बढ़ी, जेलेंस्की को मिली चेतावनी
Nepal Paper Leak: CJP आंदोलन का असर नेपाल तक! अब पेपर लीक पर घिरी बालेन सरकार
CJP आंदोलन का असर नेपाल तक! अब पेपर लीक पर घिरी बालेन सरकार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget