एक्सप्लोरर

EVM पर घिरे पाकिस्तान के पीएम Imran Khan, विपक्ष ने बताया ‘बुरी, शातिर मशीन’

Shehbaz Sharif: ईवीएम को ‘ईवल एंड विशस मशीन’ (बुरी और शातिर मशीन) कहते हुए पंजाब प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा सरकार अगले आम चुनावों में गड़बड़ी करने के लिये यह व्यवस्था लागू कर रही है.

National Assembly of Pakistan: पाकिस्तान के नेता प्रतिपक्ष और पीएमएल-एन के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को ‘बुरी और शातिर’करार देते हुए प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व वाली ‘फासीवादी सरकार’को ऐसी व्यवस्था लागू करने को लेकर उसकी आलोचना की जिसका मकसद अगले आम चुनावों में होने वाले मतदान में गड़बड़ी करना है. संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए, नेशनल असेंबली में नेता विपक्ष शाहबाज शरीफ ने कहा कि सरकार और उसके सहयोगी चुनावी सुधारों पर महत्वपूर्ण विधेयकों को ‘अवैध’करार देकर ध्वस्त करना चाहते हैं जो संसद की परंपराओं के खिलाफ है. 

पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के अध्यक्ष शरीफ ने कहा, "चुनावों के दौरान हमेशा गड़बड़ी के आरोप लगते रहे हैं लेकिन यह पहली बार हो रहा है कि चुनावों से पहले गड़बड़ी के आरोप लग रहे हैं.” ‘द नेशन’अखबार ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के छोटे भाई को उद्धृत करते हुए कहा कि ‘चुनी हुई सरकार’इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) लाना चाहती है क्योंकि वह अब लोगों से मत नहीं मांग सकती.

ईवीएम को ‘ईवल एंड विशस मशीन’ (बुरी और शातिर मशीन) करार देते हुए पंजाब प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा अगले आम चुनावों में गड़बड़ी के अपने एजेंडा को आगे बढ़ाने के लिये एक व्यवस्था लागू की जा रही है. गौरतलब है कि पाकिस्तान में अगले आम चुनाव 2023 में होने हैं. ‘द फ्राइडे टाइम्स’ने उन्हें कोट करते हुए कहा, “पाकिस्तान ने कभी ऐसी फासीवादी सरकार नहीं देखी…इन चोरों से पारदर्शिता के साथ चुनाव कराने की उम्मीद कैसे की जा सकती है?”

वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के मुताबिक, पाकिस्तान में चुनावों के बाद हर बार वोट को लेकर सवाल खडे होते हैं. ऐसे में ईवीएम के जरिए होने वाली इलेक्ट्रानिक वोटिंग से चुनावों में होने वाली निष्पक्षता बढ़ेगी. वहीं इस पर पाकिस्तानी विपक्षी नेताओं का आरोप है कि महंगाई और सेना से तनाव की खबरों के बीच अपनी सत्ता बचाने के लिए इमरान चुनावों में ईवीएम लागू  कर रहे हैं.

Pakistan Government: अब पाकिस्तान भी करेगा ईवीएम का इस्तेमाल, विपक्ष ने संसद में फाड़ी बिल की कॉपी

Pakistan में आदतन अपराधियों को बना दिया जाएगा नपुंसक, कानून को मिली मंजूरी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 20 बच्चों की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 20 बच्चों की मौत
US में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की साजिश, 19 साल का लड़का गिरफ्तार
US में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की साजिश, 19 साल का लड़का गिरफ्तार
Explained: नजमे अमीनी कौन हैं? ईरान में ईशनिंदा के आरोप में 23 वर्षीय छात्रा को मौत की सजा
Explained: नजमे अमीनी कौन हैं? ईरान में ईशनिंदा के आरोप में 23 वर्षीय छात्रा को मौत की सजा
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget