एक्सप्लोरर

Scarlet Fever: कोविड के बीच यूके में स्कारलेट नाम के बुखार का तांडव, 30 हजार मामले सहित 16 बच्चों की मौत

Scarlet Fever: स्कारलेट बुखार इसके पहले साल 2017 और साल 2018 में भी सामने आया था, लेकिन तब मामले सीमित थे. इस बार स्कारलेट बुखार बहुत तेजी से फैल रहा है.

Scarlet Fever in UK: एक ओर चीन (China) सहित दुनिया में कई देशों में कोरोना (Corona) का कहर जारी है तो वहीं इसी बीच ब्रिटेन (UK) में स्कारलेट बुखार (Scarlet Fever) ने तांडव शुरू कर दिया है. ब्रिटेन में स्कारलेट बुखार के 30 हजार से भी ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से 16 बच्चों की मौत भी हो गई है. यूके की एक हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी ने मीडिया को बातचीत में बताया है कि पिछले सप्ताह ही यूके में स्कारलेट के 10 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. स्कारलेट बुखार भी कोविड की तरह से नए देशों की ओर कदम बढ़ा रहा है. 

द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक यूके में 12 सितंबर से लेकर अभी तक कुल 27 हजार लोग इस नए बुखार की जद में आ चुके हैं. न्यूज एजेंसी ने बताया कि पहले के अनुमान के विपरीत इस बुखार के बड़े पैमाने पर केस सामने आए हैं. इसके पीछे इस बुखार का तेजी से संक्रमण होना है. यूके में ये आंकड़ा स्थानीय डाक्टरों की ओर से आया है जिन्होंने स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों और स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा टीम को इसके बारे में सूचित किया था. यूके में ये बुखार पहले की तुलना में 128 फीसदी ज्यादा तेजी से फैला है. 

जानिए कैसे हैं स्कारलेट बुखार के लक्षण
यूके में तेजी से फैल रहे स्‍कारलेट बुखार में फ्लू जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं. इस बीमारी में तेजी से खांसी और गले में सूजन के साथ तेज बुखार हो जाता है. इस बुखार में पीड़ित शख्स को 12 घंटे से 48 घंटे के बीच स्किन पर चकत्ते निकलने शुरू हो जाते हैं. इस दौरान बच्चों को उल्टी भी आती है. यूके के बाद इस बुखार ने अमेरिका का रुख किया है. अमेरिका में कई बच्चे इन लक्षणों से पीड़ित पाए गए हैं, लेकिन अभी तक आधिकारिक संख्या की पुष्टि नहीं हो पाई है. इस नए बुखार को लेकर बाइडेन प्रशासन अलर्ट हो गया है. 

स्कारलेट के कुल मरीजों की संख्‍या 30 हजार तक पहुंची
स्कारलेट बुखार (Scarlet Fever) इसके पहले साल 2017 और साल 2018 में भी सामने आया था, लेकिन तब मामले सीमित थे. इस बार स्कारलेट बुखार बहुत तेजी से फैल रहा है. एजेंसी ने बताया कि इस साल 11 दिसंबर से लेकर 18 दिसंबर के बीच स्कारलेट बुखार के कुल 9,482 मामले सामने आए हैं. जिसके बाद यूके में स्कारलेट से पीड़ित मरीजों (Scarlet Patient) की संख्या का आंकड़ा 30 हजार तक पहुंच गया है. एजेंसी ने बताया कि स्कारलेट बुखार से यूके में 18 साल से कम उम्र के 16 बच्‍चों की मौत हो चुकी है. स्‍कारलेट बुखार बैक्‍टीरिया (Bacteria) की वजह से फैलता है.

यह भी पढ़ें: 

Richard Verma: कौन हैं भारतीय मूल के रिचर्ड वर्मा, जिन्हें जो बाइडेन ने अमेरिका में दी बड़ी जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
France Wildfires: फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति
फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget