एक्सप्लोरर

सऊदी अरब ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, शहबाज सरकार से कर दी बड़ी मांग, जानें

इन दिनों सऊदी अरब एक नई परेशानी से जूझ रहा है. इसकी वजह कोई और नहीं बल्कि भारत का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान है. जहां के भिखारी उमरा की आड़ में वहां जाकर भीख मांगने का काम कर रहे हैं.

Saudi Arab-Pakistan Relation: सऊदी अरब ने उमरा की आड़ में अपने देश में आने वाले पाकिस्तानी भिखारियों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताई है. सऊदी अरब ने साथ ही पाकिस्तान से उन्हें खाड़ी देश में प्रवेश करने से रोकने के लिए कार्रवाई करने को कहा है. मीडिया में आई एक खबर में मंगलवार को यह जानकारी दी गई. पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्रालय के सूत्रों का हवाला देते हुए ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार ने अपनी खबर में बताया कि सऊदी अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि स्थिति को नियंत्रित नहीं किया गया तो इसका पाकिस्तान के उमरा और हज यात्रियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.

खबर के मुताबिक, ‘‘सऊदी हज मंत्रालय ने पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्रालय को चेतावनी जारी की है, जिसमें उमरा वीजा के तहत पाकिस्तानी भिखारियों को खाड़ी देश में प्रवेश करने से रोकने के लिए कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है.’’ इस चेतावनी के बाद पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने ‘‘उमराह अधिनियम’’ लाने का फैसला किया है, जिसका उद्देश्य उमरा की व्यवस्था करने वाली ट्रैवल एजेंसियों को विनियमित करना और उन्हें कानूनी निगरानी के तहत लाना है.

सऊदी राजदूत को पाकिस्तान ने दिलाया भरोसा
इससे पहले, सऊदी राजदूत नवाफ बिन सैद अहमद अल-मलिकी के साथ बैठक में गृह मंत्री मोहसिन नक़वी ने उन्हें आश्वासन दिया था कि सऊदी अरब में भिखारियों को भेजने के लिए जिम्मेदार माफिया के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे. पाकिस्तानी भिखारी उमराह की आड़ में खाड़ी देश की यात्रा करते हैं. ज्यादातर लोग उमरा वीजा पर सऊदी अरब जाते हैं और फिर भीख मांगने से जुड़ी गतिविधियों में शामिल हो जाते हैं.

भीख मांगने के लिए सऊदी जाते हैं पाकिस्तानी
बीते साल 2023 में पाकिस्तान के मुल्तान हवाई अड्डे पर 16 पाकिस्तानी भिखारियों को विमान से सऊदी अरब ले जाया गया. उमरा तीर्थयात्रियों के भेष में 11 महिलाओं, 4 पुरुषों, 1 बच्चे ने कबूल किया कि वे भीख मांगने के लिए सऊदी जा रहे थे. भीख से मिलने वाले पैसे का आधा हिस्सा ट्रैवल एजेंट को देने की बात हुई थी.

ये भी पढ़ें: Israel Lebanon Conflict: इब्राहिम कुबैसी के बाद अगला कौन? इजरायली PM ने चेता दिया- जिसके लिविंग रूम में होगा रॉकेट, उसके पास घर न बचेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने होर्मुज में कमर्शियल शिप पर किया अटैक, 11 भारतीय थे सवार, अब भारत का आया रिएक्शन
ईरान ने होर्मुज में कमर्शियल शिप पर किया अटैक, 11 भारतीय थे सवार, अब भारत का आया रिएक्शन
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, बेटा भी हुआ घायल, क्या है पूरा मामला
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की US में गोली मारकर हत्या, बेटा भी घायल, क्या है पूरा मामला
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का निधन, पिता का कर दिया था तख्तापलट, PM मोदी ने जताया दुख
कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का निधन, पिता का कर दिया था तख्तापलट, PM मोदी ने जताया दुख

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, बेटा भी हुआ घायल, क्या है पूरा मामला
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की US में गोली मारकर हत्या, बेटा भी घायल, क्या है पूरा मामला
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget